Russia Ukraine War
Image Source : AP
Russia Ukraine War

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच जंग भयावह होती जा रही है। रूस की ओर से यूक्रेन पर लगातार एक के बाद एक घातक अटैक किए जा रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जंग बीते तीन साल से भी अधिक समय से जारी है। इन तीन वर्षों की जंग में रूस ने अब  शुक्रवार की रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। रूस की ओर से किए गए हमलों में 23 लोग घायल हो हुए हैं और राजधानी के कई जिलों में भारी नुकसान की खबर है।

रूस की वायुसेना ने क्या कहा?

रूस की वायुसेना के मुताबिक उसने रात में यूक्रेन पर 550 ड्रोन और मिसाइल हमले किए। अधिकतर हमले शाहिद ड्रोन से किए गए जबकि 11 मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया। कीव में तैनात एपी के संवाददाताओं के मुताबिक पूरी रात ड्रोन की गड़गड़ाहट, धमाकों तथा मशीन गन से गोलीबारी की आवाजें सुनीं गईं। 

रूस के निशाने पर था कीव

कीव के मेयर विटाली क्लिटस्को ने बताया कि रूसी सेना ने खासतौर पर राजधानी को टरगेट किया था। उन्होंने बताया कि इन हमलों में कम से कम 23 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 14 अस्पताल में भर्ती हैं। यूक्रेन की वायु रक्षा ने दावा किया कि उसने दो क्रूज मिसाइलों सहित 270 लक्ष्यों को मार गिराया। उसके मुताबिक अन्य 208 लक्ष्य रडार से गायब हो गए और माना गया कि वो जाम हो गए हैं। 

खबर अपडेट हो रही है…

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान ने 30 घुसपैठियों को मार गिराने का दावा किया, कहा-अफगानिस्तान के रास्ते से घुसना चाह रहे थे आतंकी

यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस ने प्रक्षेपित किया विशालकाय 2.1A सोयुज रॉकेट, 50 घंटे में तय करेगा ISS का सफर

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version