fauja singh death punjab jalandhar
Image Source : X
मैराथन रनर फौजा सिंह की मौत।

भारत के जाने-माने धावक और 114 वर्षीय मैराथन रनर फौजा सिंह की जालंधर में सड़क हादसे में मौत हो गई है। लेखक खुशवंत सिंह की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है। जानकारी के मुताबिक, फौजा सिंह टहल रहे थे, इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद फौजा सिंह को जालंधर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि, गंभीर रूप से घायल होने के कारण यहां उनकी मौत हो गई।

कब और कैसे हुआ हादसा?

खुशवंत सिंह ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए लिखा- “मेरा ‘टर्बन्ड टॉरनेडो’ अब नहीं रहा। मैं अत्यंत दुख के साथ फौजा सिंह के निधन की सूचना दे रहा हूं। अज्ञात वाहन ने आज अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे उन्हें उस समय टक्कर मार दी जब वह उनके गांव बियास में सड़क पार कर रहे थे। मेरे प्यारे फौजा, आपकी आत्मा को शांति मिले।”

राज्यपाल ने जताया शोक

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने लिखा- “महान मैराथन धावक और दृढ़ता के प्रतीक सरदार फौजा सिंह जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। 114 वर्ष की उम्र में, वे अद्वितीय उत्साह के साथ ‘नशा मुक्त – रंगला पंजाब’ मार्च में मेरे साथ शामिल हुए थे। उनकी विरासत नशा मुक्त पंजाब के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। ॐ शांति ॐ।”

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया ट्वीट

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी मैराथन धावक फौजा सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा- “महान मैराथन धावक फौजा सिंह जी के 114 वर्ष की आयु में एक दुखद सड़क दुर्घटना में निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। उनका असाधारण जीवन और अटूट साहस पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।” (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- अमृतसर के गोल्डन टेंपल को RDX से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मची सनसनी

पंजाब: धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी करने वालों की खैर नहीं, कैबिनेट ने बनाया उम्रकैद दिलाने वाला कानून





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version