
संसद का मानसून सत्र
Monsoon Session LIVE: संसद का आज मानसून सत्र है। मानसून सत्र 21 जुलाई 2025 से शुरू हो चुका है और यह 21 अगस्त तक चलेगा। सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही है। संसद में जारी गतिरोध के बीच सरकार सोमवार को लोकसभा में एक महत्वपूर्ण खेल विधेयक को पारित कराने पर जोर दे सकती है, क्योंकि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा की विपक्ष की एकजुट मांग को सत्तारूढ़ गठबंधन से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।