पिग्मेंटेशन से कैसे छुटकारा पाएं?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
पिग्मेंटेशन से कैसे छुटकारा पाएं?

पिग्मेंटेशन की वजह से अक्सर चेहरे की खूबसूरती पर नेगेटिव असर पड़ता है। अगर आपको भी यही लगता है कि त्वचा से जुड़ी इस समस्या को दूर करने के लिए आपको सिर्फ महंगे-महंगे केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेना पड़ेगा, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आइए पिग्मेंटेशन से छुटकारा दिलाने वाले एक फेस पैक की रेसिपी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

कैसे बनाएं फेस पैक?

इस नेचुरल फेस पैक को बनाने के लिए आपको 2 स्पून पपीते का गूदा, एक स्पून शहद और 2 स्पून दूध की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक कटोरी में इन तीनों चीजों को निकाल लीजिए। अब आपको इन केमिकल फ्री चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है। आपका होममेड फेस पैक इस्तेमाल करने के लिए रेडी है।

यूज करने का तरीका

आइए इस फेस पैक को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। सबसे पहले इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखना है। अब आप फेस वॉश कर सकते हैं। इस फेस पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार यूज किया जा सकता है।

त्वचा के लिए वरदान

पपीते में पाए जाने वाले तत्व पिग्मेंटेशन की समस्या को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहद और दूध में पाए जाने वाले तत्व दाग-धब्बों को कम कर त्वचा के ग्लो को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version