ग्रेटर नोएडा निक्की मर्डर केस में तीसरी गिरफ्तारी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
ग्रेटर नोएडा निक्की मर्डर केस में तीसरी गिरफ्तारी

ग्रेटर नोएडा में 26 साल की निक्की को दहेज के लिए ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया। पति विपिन के साथ परिवार वालों ने निक्की को जलाया। पुलिस ने विपिन राठी को गिरफ्तार किया, उसके बाद उसकी मां को गिरफ्तार किया गया, सोमवार की सुबह विपिन के बड़े भाई रोहित राठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कासना थाना पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। इस केस में पुलिस कई एंगल्स को खंगाल रही है। 

बीएनएस के इन धाराओं के तहत हुई गिरफ्तारी

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने बताया कि, थाना कासना पुलिस ने जानकारी दी है कि मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से निक्की मर्डर केस में वांछित अभियुक्त (निक्की के जेठ) रोहित पुत्र सत्यवीर निवासी ग्राम सिरसा थाना कासना गौतमबुद्धनगर, उम्र-55 वर्ष को सिरसा टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया है।  वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें अभियुक्त (जेठ) रोहित वांछित चल रहा था। रोहित को 194/2025 धारा 103(1)/115(2)/61(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। 




देखें वीडियो

निक्की की बहन कंचन के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर अपलोड हुए कुछ वीडियोज सामने आए हैं, इसमें विपिन निक्की को बुरी तरह से मार रहा है। जानकारी के मुताबिक विपिन दहेज में मिली स्कॉर्पियो को बेच चुका है। 10 साल होने वाले थे डीजल गाड़ी थी इसलिए उसने इस गाड़ी को बेचा है। 

निक्की की बहन का बड़ा आरोप

निक्की की हत्या की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। उसकी बड़ी बहन और जेठानी कंचन ने इस मामले का खुलासा किया है। उसने निक्की के पति और अपने ससुराल वालों पर बड़ा आरोप लगाया है। कंचन का कहना है कि ससुराल वाले निक्की से पीछा छुड़ाना चाहते थे और वे चाहते थे कि मेरी बहन उनके घर से चली जाए ताकि वे लोग विपिन की दूसरी शादी करा सकें। सबने मिलकर साजिश रची और मेरी बहन को मार डाला। 

 

Latest Crime News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version