kartik Aaryan- India TV Hindi
Image Source : REDDIT
कार्तिक आर्यन के परिवार संग श्रीलीला

कार्तिक आर्यन अपनी लव लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं जो हाल ही में उनकी को-स्टार श्रीलीला के साथ नजर आए थे। दोनों को अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है, जिससे अटकलों को हवा मिली है। एक बार फिर श्रीलीला को कार्तिक के मुंबई स्थित घर पर गणेश चतुर्थी समारोह में अपनी मां के साथ देखा गया, जहां दोनों परिवार एक निजी समारोह में इस त्यौहार को मनाने के लिए एक साथ आए।

कार्तिक आर्यन-श्रीलीला को हुआ प्यार?

दोनों की तस्वीरें रेडिट पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें कार्तिक और श्रीलीला सफेद एथनिक आउटफिट में साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में कार्तिक, श्रीलीला की मां के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि श्रीलीला, कार्तिक की मां माला तिवारी के बगल में खड़ी हैं। एक और तस्वीर में कार्तिक अपने परिवार के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके पिता मनीष तिवारी, श्रीलीला की मां और एक्टर की मां साथ में दिखाई दे रहे। सभी एक साथ तस्वीर के लिए पोज दे रहे हैं।

तस्वीरें देखें:

Image Source : REDDIT

कार्तिक आर्यन संग दिखीं श्रीलीला

कार्तिक की मां ने हाल ही में पुष्टि की है कि उनका बेटा श्रीलीला को डेट कर रहा है। IIFA अवार्ड्स 2025 में इस कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनसे उनकी होने वाली बहू की उम्मीदों के बारे में पूछा गया था। मजाकिया अंदाज में उन्होंने जवाब दिया कि परिवार कार्तिक की पत्नी के रूप में एक बहुत अच्छी डॉक्टर चाहता है। वहीं, कमाल की बात यह है कि श्रीलीला भी डॉक्टर बनने की पढ़ाई कर रही हैं। जब करण ने श्रीलीला का जिक्र करते हुए बताया कि कार्तिक इन दिनों एक डॉक्टर के साथ काम कर रहे हैं तो एक्टर शरमा गए और उनकी मां जोर से हस पड़ीं।

कार्तिक के पारिवारिक समारोह में दिखीं श्रीलीला

इससे पहले कार्तिक और उनके परिवार ने एक छोटा सा समारोह आयोजित किया था, जिसमें श्रीलीला भी मौजूद थीं। घर पर हुई पार्टी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें श्रीलीला बाकी मेहमानों के साथ नाच रही थीं और कार्तिक उनके पीछे खड़े होकर इस खूबसूरत पल को अपने फोन में रिकॉर्ड करते दिखाई दे रहे हैं।

कार्तिक आर्यन वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक और श्रीलीला अनुराग बसु की अपकमिंग अनटाइटल फिल्म में साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 2025 की दिवाली पर रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version