बरेली हिंसा मामले में यूपी पुलिस का एक्शन जारी- India TV Hindi

बरेली हिंसा मामले में यूपी पुलिस का एक्शन जारी

बरेली हिंसा मामले में अब मौलाना तौकीर रजा की मदद करने वालों पर भी यूपी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तौकीर रजा फ़ाइव इन्क्लेव के जिस मकान में छिपे थे, उसके मालिक के चार लग्ज़री होटलों को प्रशासन ने सील कर दिया है। इस मामले में योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई भी शुरू हो गई है और अब तक 27 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। मौलाना तौकीर रजा के करीबी आरिफ और उसकी पत्नी आसिफा के नाम पर करोड़ों रुपये के होटल ‘स्काईलार्क’ और ‘फैम लॉन’ को सील कर दिया गया है। 

मौलाना को शरण देने वालों पर शिकंजा

बरेली हिंसा के मामले में  ब्लॉक डेवलपमेंट ऑथोरिटी ने मौलाना तौक़ीर रज़ा के करीबियों के कुल तीन होटल सीज़ कर लिए है। इन सभी पर नियम के ख़िलाफ़ निर्माण का आरोप है। बता दें कि, शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद भड़की हिंसा के बादल काफी बवाल मचा था। 

इन तीन होटलों को सीज किए जाने के पीछे वजह ये बताई गई है कि शुक्रवार को तौकीर रजा यहीं शरण दी गई थी। ये होटल और मैरेज हॉल तौकीर रजा के करीबी के हैं, जिन पर प्रशासन ने एक्शन लिया है। एसपी मानुष पारीक ने बताया कि अभी तक कुल 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से तमंचा,गोलियां और पत्थर चप्पल बरामद किए गए हैं।

अबतक 27 लोग गिरफ्तार

बरेली हिंसा में योगी की पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन हो रहा है। आज यानी रविवार को 15 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिसके बाद कुल मिलाकर अब तक मौलाना तौकीर समेत 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी की गिरफ्तारी कैमरे और CCTV फुटेज के आधार पर हुई है जिनमें ये सभी पुलिस टीम पर हमला करते दिख रहे हैं। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद सभी माफी मांग रहे हैं और हाथ जोड़कर दोबारा गलती ना करने की कसमें खा रहे हैं। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version