
एलन मस्क
हमारे देश पर अंग्रेजों ने कितने साल शासन किया, इस दौरान भारतीयों पर उन्होंने कौन-कौन नियम लागू किए, हमारे देश को उन्होंने किस तरह लूटा, विरोध करने पर उन्होंने कैसी क्रूरता दिखाई, ये किसी से भी छिपा नहीं है। भारत के लोगों को तो छोड़ ही दीजिए, पूरी दुनिया को इस शासन के बारे में पता है। पूरी दुनिया को यह भी पता है कि अंग्रेजों ने जाते-जाते भारत के दो टुकड़े कर दिए लेकिन अब एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके जरिए यह कहा जा रहा है कि अंग्रेजों ने भारत पर कभी शासन किया ही नहीं। हैरान हो गए, आइए आपको बताते हैं कि उस पोस्ट में क्या लिखा है।
पोस्ट में क्या लिखा है?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @StefanMolyneux नाम के अकाउंट से वो पोस्ट किया गया है जो अभी वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है, ‘अगर भारतीय इंग्लैंड में कदम रखते हैं और अंग्रेज बन जाते हैं तो भारत में कदम रखने वाले अंग्रेज भारतीय हो गए इसलिए अंग्रेजों ने भारत पर शासन नहीं किया। ‘उपनिवेशीकरण’ जैसी कोई चीज नहीं है।’ अब इस पोस्ट में दिए गए लॉजिक को पढ़कर लोग अपना माथा ही पकड़ेंगे कि कौन है वो बुद्धिमान शख्स जिसने अंग्रेजों के शासन को गलत बताने के लिए ऐसा अजीब सा लॉजिक दिया है। इसी पोस्ट को एलन मस्क ने अपने अकाउंट से भी शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में सोचने वाली इमोजी लगाई है।
यहां देखें वह पोस्ट
लोगों ने कुछ यूं लगाई क्लास
इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों से कंट्रोल नहीं हुआ है और इस अजीब लॉजिक को देखकर उन्होंने एलन मस्क की क्लास लगा दी। एक यूजर ने लिखा- इस तर्क से जब 1940 में जर्मनों ने फ्रांस में कदम रखा, तो वे फ्रांसीसी बन गए। इस तरह फ्रांस ने फ्रांस पर कब्ज़ा कर लिया। इसी तरह, 2003 में अमेरिकी अफ़गान और इराकी बन गए। और अब, यूक्रेन पर कब्ज़ा कर रहे रूसी सैनिक यूक्रेनी हैं। उन्हें वापस जाने की कोई ज़रूरत नहीं है। दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा- बीती रात एक चोर मेरे घर में घुसा और अब वो हमारा नया सदस्य है। तीसरे यूजर ने लिखा- तो अगर मैं USA आया तो मैं आधिकारिक तौर पर अमेरिकन बन जाऊंगा। चौथे यूजर ने लिखा- ये पोस्ट करते हुए एलन मस्क तुम्हें शर्म आनी चाहिए, मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक था। एक अन्य यूजर ने किसी और के पोस्ट का स्क्रीनशॉट लगाया है जिसमे लिखा है, ‘ इस लॉजिक से आपके घर में घुसने वाला चोर चोरी नहीं करता, वह बस आपका परिवार बन जाता है। इतिहास शब्दों के खेल में नहीं फंसता, उपनिवेशवाद वास्तविक था, और लाखों लोग उसके बोझ तले दबे रहे।’
ये भी पढ़ें-
बैग में ज्यादा कपड़े रखने के लिए महिला ने बताया गजब का हैक, Video हो गया वायरल
दिवाली से काफी पहले ही रुझान आने शुरू हो गए, Video देख लोगों ने लिए जमकर मजे