Samsung Galaxy A07, Galaxy M07, Galaxy F07- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG
सैमसंग गैलेक्सी ए07, गैलेक्सी एम07, गैलेक्सी एफ07

Samsung ने अपने तीन अल्ट्रा बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिए हैं। सैमसंग के ये तीनों फोन Galaxy A, Galaxy M, Galaxy F सीरीज में पेश किए गए हैं। इन तीनों सीरीज में Galaxy A07, Galaxy M07 और Galaxy F07 को बजट यूजर्स के लिए उतारे गए हैं। सैमसंग ने ये तीनों फोन 4G नेटवर्क सपोर्ट के साथ लॉन्च किए हैं, जिसकी शुरुआती कीमत 7,000 रुपये से भी कम है।

कितनी है कीमत?

  • Samsung Galaxy A07 को तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ग्रीन और लाइट वॉयलेट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 8,999 रुपये है।
  • Galaxy F07 को भारत में केवल एक ही ग्रीन कलर में पेश किया गया है और इसकी कीमत 7,699 रुपये है।
  • Galaxy M07 को केवल एक ही कलर ब्लैक में पेश किया गया है। इस फोन को केवल अमेजन से ही खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 6,999 रुपये है। वहीं, अन्य दोनों मॉडल सैमसंग की वेबसाइट से खरीदे जा सकेंगे।

Samsung Galaxy A07, M07, F07 के फीचर्स

सैमसंग के ये तीनों फोन देखने में एक जैसे हैं और इनके फीचर्स भी लगभग सामान हैं। इनमें 6.7 इंच का वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला IPS LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन IP54 रेटेड है, जिसकी वजह से फोन पानी के छींटों से खराब नहीं होगा।










  Galaxy A07 Galaxy M07 Galaxy F07
डिस्प्ले 6.7 इंच, HD+, 90Hz 6.7 इंच, HD+, 90Hz 6.7 इंच, HD+, 90Hz
प्रोसेसर MediaTek Helio G99 MediaTek Helio G99 MediaTek Helio G99
स्टोरेज 4GB, 64GB 4GB, 64GB 4GB, 64GB
बैटरी 5000mAh, 25W 5000mAh, 25W 5000mAh, 25W
कैमरा 50MP + 2MP, 8MP 50MP + 2MP, 8MP 50MP + 2MP, 8MP
OS Android 15, OneUI 7 Android 15, OneUI 7 Android 15, OneUI 7

Galaxy A07, Galaxy M07, Galaxy F07 में MediaTek Helio G99 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही, ये एक ही स्टोरेज ऑप्शन 4GB रैम और 64GB में आते हैं। इनकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। ये तीनों फोन Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करते हैं। कंपनी फोन के साथ 6 साल तक सिक्योरिटी अपग्रेड ऑफर कर रही है।

सैमसंग के ये तीनों फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। इनमें 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इन तीनों फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है। ये तीनों ही फोन 5,000mAh की दमदार बैटरी और 25W USB Type C चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें WiFi, 4G LTE, WiFi Direct, Bluetooth 5.3, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिलेंगे।

ये भी पढ़ें –

Amazon की फेस्टिवल सेल नहीं हुई खत्म, आधी कीमत में मिल रहे 43 इंच वाले LED Smart TV





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version