Satyendra Shah- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
राजद प्रत्याशी सत्येंद्र शाह

रोहतास: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी को एक बड़ा झटका लगा है। सासाराम विधानसभा के राजद प्रत्याशी सत्येंद्र शाह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आज सत्येंद्र शाह सासाराम अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे।

किस मामले में गिरफ्तारी?

रोहतास पुलिस ने 2004 के पुराने मामले में सत्येंद्र शाह को गिरफ्तार कर लिया। घटना के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, वहीं राजद समर्थकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लिया और थाने लेकर गई।

बिहार चुनाव से एक और बड़ी खबर, झामुमो ने चुनाव लड़ने से मना किया

हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो ने भी आज एक बड़ा ऐलान कर दिया। झामुमो ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेगी। इसके अलावा झामुमो ने ये भी कहा है कि वह कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन की ‘समीक्षा’ करेगी। बिहार चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध के बीच झामुमो ने राजद और कांग्रेस पर ‘राजनीतिक साजिश’ का आरोप लगाया है।

(इनपुट: रोहतास से रंजन सिंह)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version