
Breaking News
पटना: हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो ने बिहार चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद आज एक बड़ा ऐलान कर दिया। झामुमो ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेगी।
बिहार में सीट बंटवारे पर गतिरोध
बिहार में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध के बीच झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो ने कहा है कि वह कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन की ‘समीक्षा’ करेगी। बिहार चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध के बीच झामुमो ने राजद और कांग्रेस पर ‘राजनीतिक साजिश’ का आरोप लगाया है।
झारखंड की सियासत पर भी पड़ सकता है असर
सोरेन की पार्टी झामुमो ने जिस तरह से बिहार चुनाव से खुद को अलग किया, ऐसे में कहा जा रहा है कि इसका असर झारखंड की सियासत पर भी देखने को मिल सकता है। दरअसल जानकार कहते हैं कि झामुमो के साथ बिहार चुनाव में धोखा किया गया।
कॉपी अपडेट हो रही है…