Stray dog- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK/REPRESENTATIVE PIC
खंडवा में एक आवारा कुत्ते ने 12 लोगों को काटा

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां मंगलवार को एक आवारा कुत्ते ने 12 ग्रामीणों को काट लिया, जिससे हड़कंप मच गया। जिन लोगों को कुत्ते ने काटा है, उनमें से 9 लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर मलगांव टेमी में एक आवारा कुत्ते ने आतंक फैला दिया। इस कुत्ते ने एक के बाद एक तमाम लोगों को काटा। इस मामले में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ अनिरुद्ध कौशल का बयान सामने आया है। 

सिविल सर्जन डॉ अनिरुद्ध कौशल ने बताया, “कुत्ते के काटे जाने के बाद नौ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके जख्मों के इलाज के साथ ही उन्हें रेबीज रोधी इंजेक्शन लगाया गया। घायलों में एक बच्ची और सात महिलाएं शामिल हैं।”

पीड़ित ने क्या बताया?

कुत्ते के हमले में घायल शर्मिला ने बताया, “मैं अपनी बेटी के साथ मजदूरी के लिए जा रही थी। तभी आवारा कुत्ता मेरी बेटी की ओर लपका। मैंने बेटी को बचाने की कोशिश की, तो कुत्ते ने मुझे भी घायल कर दिया। पास से गुजर रहे लोगों ने हमें बचाया।’’ 

शर्मिला ने बताया कि आवारा कुत्ते ने गांव के 12 लोगों पर हमला किया है, जिससे वो घायल हुए हैं और पूरे गांव में डर का माहौल है।

दमोह जिले में 2 दिनों में 40 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा

बीते 8 नवंबर को दमोह से भी आवारा कुत्तों के आतंक की खबर सामने आई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, दमोह जिले में 2 दिनों में 40 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा था। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अशोक बडोनीया ने बताया था कि पटेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार और शनिवार को कुत्ते के काटने के 25 मामले आए। जाहिर तौर पर सभी को एक ही कुत्ते ने निशाना बनाया था। बटियागढ़ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर बीएम पंत ने बताया कि उनके इलाके में एक ही कुत्ते ने 10 लोगों को काटा। अधिकारियों ने बताया कि शहर में आवारा कुत्तों के काटने के बाद पांच और लोगों का दमोह के जिला अस्पताल में इलाज किया गया। (इनपुट: भाषा)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version