
नथिंग फोन 3ए लाइट
Nothing Phone (3a) Lite जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। नथिंग का यह फोन नवंबर के आखिरी सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इसे यूरोपीय बाजार में उतारा गया है। यह नथिंग का इस साल लॉन्च होने वाला आखिरी प्रोडक्ट हो सकता है। कंपनी ने इस साल Phone (3a), Phone (3a) Pro और Phone 3 लॉन्च किए हैं। अपकमिंग Phone (3a) Lite को इस सीरीज का सबसे अफोर्डेबल फोन कहा जा रहा है। भारत में इस फोन की कीमत कितनी होगी? आइए जानते हैं…
Nothing Phone (3a) Lite की कितनी होगी कीमत?
नथिंग का यह फोन यूरोपीय बाजार में 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 249 यूरो यानी लगभग 25,000 रुपये है। भारत में भी यह फोन 20,000 रुपये और 25,000 रुपये की प्राइस रेंज में आ सकता है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के जरिए सेल किया जाएगा। इसे ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
Nothing Phone (3a) के फीचर्स
नथिंग का यह फोन 6.77 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2392 पिक्सल हो सकता है। नथिंग के इस बजट फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स तक की है। फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए पांडा ग्लास दिया जाएगा।
Nothing ने अपने इस फोन का डिजाइन Phone 3 की तरह रखा है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। वहीं, इस सस्ते फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 3 पर काम करेगा।
इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन में 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। नथिंग के इस फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें –
Android यूजर्स को मिलने लगा iPhone वाला ये खास फीचर, Google Pixel के लिए हुआ रोल आउट
