Uday Singh- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत हासिल हुई है। एनडीए को 202 सीटें हासिल हुई हैं और महागठबंधन को 35 सीटें मिली हैं। इस चुनाव में सबसे खराब हालत जन सुराज पार्टी की हुई। उसका इस चुनाव में खाता भी नहीं खुल सका और उसे एक भी सीट नहीं मिली।

जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वोट नहीं मिलने की वजह बताई

चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बताया कि आखिर क्यों जनसुराज को अपेक्षित वोट नहीं मिला। उदय सिंह ने बताया, “जन सुराज को अपेक्षित वोट ना आने का मुख्य कारण लोगों के मन में राजद की वापसी का डर रहा।”

उदय सिंह ने कहा, “NDA को जीत की बधाई देते हैं। हमारे मुद्दों पर चुनाव हुआ। जन सुराज अपने उद्देश्य पर काम करता रहेगा और हम लोग विधानसभा में न रहते हुए भी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।”

उदय सिंह ने और क्या कहा?

उदय सिंह ने कहा, “बिहार की जनता को बहुत धन्यवाद। उनको बधाई हो, उन्होंने बढ़-चढ़कर 2025 के विधानसभा चुनाव में अपनी हिस्सेदारी दिखाई। जो लोकतंत्र के लिए बहुत ही अच्छा है। उसके बाद एनडीए को प्रचंड बहुमत पाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आने वाले दिनों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

उदय सिंह ने कहा, “हमें और भी खुशी होती कि एनडीए का ये प्रचंड बहुमत उनकी सरकार द्वारा किए गए काम के आधार पर मिलता, लेकिन जैसाकि जगजाहिर है और जन सुराज का मानना है कि ये मतदान जो हुआ है और ये जो प्रचंड बहुमत उन्हें मिला है, ये खरीदा हुआ है।”

उदय सिंह ने कहा, “हमारा और अधिकांश बिहार के लोगों का मानना है कि 21 जून के बाद से बिहार के चुनाव होने तक करीब 40 हजार करोड़ रुपए खर्च करके ये बहुमत प्राप्त किया गया है। हमारी मांग है कि एक साफ-सुथरी सरकार बने, जिसमें भ्रष्ट और दागी मंत्री को जगह ना मिले।”





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version