बिहार चुनाव से जुड़े आंकड़े।- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE
बिहार चुनाव से जुड़े आंकड़े।

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। यहां एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है, जिसके बाद अब कुछ ही दिनों में एनडीए की सरकार बन जाएगी। वहीं इस बार के बिहार में कई चौंकाने वाले राजनीति आंकड़ें भी देखने को मिले। आइये ऐसे ही कुछ आंकड़ों पर नजर डालते हैं, जो चुनावों के दौरान बेहद अहम माने जाते हैं।

महागठबंधन को 15 जिलों में एक भी सीट नहीं

दरअसल, बिहार में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो ये रही कि इस बार महागठबंधन को बिहार के 15 जिलों में एक भी सीट नहीं मिली। इसके अलावा SC-ST की 40 सीटों में से 34 सीटों पर NDA ने जीत दर्ज की है। यह दर्शाता है कि SC-ST सीटों पर भी एनडीए की धाक बढ़ी है। 

28 में NDA की 25 महिला विधायक

वहीं बिहार में कुल 28 महिलाओं ने जीत दर्ज की है, जिसमें 25 तो सिर्फ NDA की हैं। इसमें भी चुनाव जीतने वाली महिलाओं में 10 बीजेपी, 9 जेडीयू, 3 LJP, 2 HAM, एक RLM की हैं। वहीं दूसरी तरफ RJD की 3 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत हासिल की है। पिछली बार बिहार में कुल 25 महिलाओं ने जीत हासिल की थी। 

किस जाति के कितने विधायक?

वहीं बिहार में सभी राजनीतिक दलों से कुल 32 राजपूतों ने जीत हासिल की है। इसके अलावा 28 यादव, 26 वैश्य, 25 कुर्मी, 23 कुशवाहा, 23 भूमिहार, 14 ब्राह्मण और 36 दलितों ने चुनाव में जीत हासिल की है। 

NDA के 15 यादव विधायक

सिर्फ यादव विधायकों की बात करें तो NDA ने 23 यादव उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे थे, जिनमें से 15 उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली। पार्टी वाइज अगर बात करें तो बीजेपी के 8 में से 5, जेडीयू के 10 में से 8, LJP के 5 में से 2 यादव उम्मीदवारों ने बिहार चुनाव में जीत दर्ज की है। 

11 मुस्लिम विधायक

बिहार में आजादी के बाद से 18 बार हुए चुनाव में इस बार सबसे कम 11 मुस्लिम विधायक चुनाव जीते हैं। इनमें से 5 विधायक ओवैसी की पार्टी AIMIM से हैं। राजद ने 18 मुसलमानों को टिकट दिया था, लेकिन सिर्फ 3 उम्मीदवार ही जीत हासिल कर सके। वहीं कांग्रेस ने 10 मुसलमानों को टिकट दिया, जिसमें से दो ने जीत हासिल की। इसके अलावा जेडीयू से जमा खान ने जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें-

बिहार में हार के बाद कांग्रेस में भूचाल, अपने ही नेताओं ने कसे तंज; जानें किसने क्या कहा

BJP ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को पार्टी से निलंबित किया, 2 अन्य पर भी गिरी गाज, जानें वजह





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version