IPL Trophy- India TV Hindi
Image Source : X@YUDHIR
IPL Trophy

IPL 2026 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 26 दिसंबर को किया जाएगा। इस मिनी ऑक्शन से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मिनी ऑक्शन के लिए कुल 1355 प्लेयर्स ने अपने नाम रजिस्टर करवाया है। 1355 प्लेयर्स की इस लिस्ट में वेंकटेश अय्यर, कैमरून ग्रीन, मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ जैसे कुछ बड़े प्लेयर्स का नाम शामिल है।

साउथ अफ्रीका इंग्लैंड के कई बड़े प्लेयर्स ने रजिस्टर करवाया अपना नाम

मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को आबू धाबी में किया जाएगा। क्रिकबज की रिपोर्ट की माने तो 1355 प्लेयर्स की लिस्ट में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका के कई बड़े प्लेयर्स का नाम शामिल है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में कैमरून ग्रीन, मैथ्यू शॉर्ट और स्टीव स्मिथ ने भी अपना नाम रजिस्टर करवाया है। वहीं जोश इंग्लिस ने भी ऑक्शन के लिए रजिस्टर किया है। हालांकि वह आईपीएल 2026 में पूरे सीजन के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं यह इसको लेकर अभी साफतौर पर कुछ भी कहा नहीं जा सकता।

इन भारतीय प्लेयर्स पर रहेंगी सभी की नजरें

भारतीय प्लेयर्स की बात करें तो वहां मयंक अग्रवाल, केएस भरत, रवि बिश्नोई, आकाश दीप, दीपक हुड्डा, वेंकटेश अय्यर, सरफराज खान, शिवम मावी, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया, कुलदीप सेन, पृथ्वी शॉ, राहुल त्रिपाठी, संदीप वारियर और उमेश यादव जैसे जाने-माने नाम शामिल हैं। इन सभी प्लेयर्स के लिए मिनी ऑक्शन में बोली लग सकती है। हालांकि यह एक छोटा ऑक्शन होगा, ऐसे में कई प्लेयर्स के अनसोल्ड रहने की भी संभावना है।

मिनी ऑक्शन के लिए केकेआर के पास है सबसे बड़ा पर्स

केकेआर के पास इस मिनी ऑक्शन के लिए 64.3 करोड़ रुपये का पर्स उपलब्ध है जो किसी भी फ्रेंचाइजी की तुलना में सबसे ज्यादा है। केकेआर की टीम अब मिनी ऑक्शन के दौरान कुछ अच्छे खिलाड़ियों को खरीदने के लिए अच्छी स्थिति में होगी। केकेआर के बाद सीएसके के पास पर्स में सबसे बड़ी राशि है। उनके पास 43.4 करोड़ रुपये का पर्स मौजूद हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के पास 25.5 करोड़ और लखनऊ सुपर जाएंट्स के पास 22.95 करोड़ रुपये का पर्स मौजूद है।

यह भी पढ़ें

वापसी के लिए तैयार है टीम इंडिया का ये धाकड़ खिलाड़ी, टेस्ट किया पास

पिंक बॉल टेस्ट में कैसा रहा है मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन, आंकड़े देखकर उड़ जाएगी अंग्रेज बल्लेबाजों की नींद!

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version