Mumbai Smog- India TV Hindi
Image Source : PTI
मुंबई में स्मॉग

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। वहीं, शिमला में बर्फबारी और कोहरे को लेकर अलर्ट किया गया है। पूर्वी राजस्थान में भी शीतलहर की चेतावनी है। झारखंड में भी शीतलहर का असर दिख सकता है। हालांकि, यहां असर कम होने के आसार हैं।

आईएमडी ने तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट जारी किया है। केरल और रायलसीमा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ओडिशा और उत्तर पूर्वी राज्यों में कोहरे का असर दिख सकता है। हिमाचल में भी कोहरा परेशानी बन सकता है।

हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों (चंबा, कांगड़ा और कुल्लू) के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार और रविवार को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बिलासपुर जिले में भाखड़ा बांध वाले क्षेत्र के कुछ हिस्सों और इसके आसपास तथा मंडी जिले में बल्ह घाटी के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह तक घने कोहरे की चेतावनी दी है। बुधवार शाम से पिछले 24 घंटों में राज्य में शुष्क मौसम देखा गया, लेकिन हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले और आदिवासी क्षेत्रों में शीतलहर जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार, बिलासपुर और मंडी में घना कोहरा छाया रहा, जबकि सुंदरनगर में मध्यम कोहरा छाया रहा। लाहौल-स्पीति का ताबो रात में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके बाद कुकुमसेरी में शून्य से चार डिग्री नीचे, समधो में शून्य से 3.9 डिग्री नीचे और कल्पा में शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। सोलन दिन में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में गुरुवार को सबसे ठंडा दिन

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान इस मौसम में सबसे कम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार इस मौसम का दूसरा सबसे कम अधिकतम तापमान बुधवार को 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस मौसम में सबसे कम अधिकतम तापमान पिछले साल नवंबर में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम है। शुक्रवार को बादल छाए रहने, सुबह में हल्के कोहरे और कुछ स्थानों पर शीतलहर की आशंका है। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

पुतिन के दौरे से दिल्ली में आज कई मुख्य सड़कें रहेंगी बंद, इन रास्तों पर जाने से बचें

मुंबई में 4 से 7 दिसंबर तक हाई टाइड की चेतावनी, 5 मीटर तक उठ सकती हैं समुद्री लहरें; BMC ने जारी की एडवाइजरी

 

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version