Google New Year Doodle- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE
गूगल का नए साल का डूडल

New Year 2026 Google Surprise: नया साल शुरू होने में चंद घंटे बाकी हैं और आज आप जैसे ही गूगल को खोलेंगे तो चौंक जाएंगे और शायद सरप्राइज भी हो जाएं। गूगल ने साल 2026 की शुरुआत से पहले ही अपने यूजर्स को इसका फील देने के लिए अपने सर्च बार पर ऐसा कुछ किया है जो यूजर्स को बड़ा मजेदार लग रहा है। गूगल ने गूगल डूडल के जरिए 2026 शुरू होने से पहले ही यूजर्स को इसके रंग में रंग दिया है। जैसे ही आप गूगल सर्च खोलेंगे तो आपको गूगल डूडल का एनिमेटेड रूप दिखेगा और इसके जरिए गूगल वर्ल्डवाइड नए साल को अपने अलग ही अंदाज में मनाने की तैयारी कर रहा है।

क्या है आज का गूगल डूडल

31 दिसंबर यानी साल का आखिरी दिन और 2025 के आखिरी दिन गूगल डूडल पर जब आप क्लिक करेंगे तो एनिमेटेड रूप से 2025 को सीधा 2026 में बदलते देखेंगे। नए साल का पारंपरिक जश्न मनाने के तरीकों की तर्ज पर इस डूडल में 2025 एक कैंडी के रूप में खुलता हुआ दिखाई दे रहा है और इसमें से 2026 लिखा हुआ निकलकर आएगा। इस कलरफुल डूडल में रिबन्स, ग्लिटर्स, सितारे सब कुछ बेहद रंगीन है जो नए साल की वाइब को अच्छी तरह से कैप्चर कर रहा है। यानी जैसे ही आप गूगल खोलेंगे तो गूगल डूडल आपका स्वागत करता हुआ आपको भी नए साल के उत्साह में रंग देगा।

क्या कहता है ऑफिशियल गूगल डूडल 2025-2026

“यह सालाना डूडल दुनिया भर में नव वर्ष की पहली शाम का जश्न मनाता है, जब अरबों लोग दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर बीते साल पर जश्न मनाते हैं और नए साल का स्वागत करते हैं। जल्द ही घड़ी में आधी रात होगी और आधिकारिक तौर पर 2026 की शुरुआत हो जाएगी!”

क्या है गूगल डूडल का इतिहास

टेक जाएंट गूगल हमेशा किसी खास मौके पर अपने सर्च इंजन पर गूगल डूडल के रूप में इसे सेलिब्रेट करता है, चाहे वह अमेरिका का इंडिपेंडेंस डे हो या भारत का स्वतंत्रता दिवस, ओलंपिक हो या फुटबॉल वर्ल्ड कप..नए-नए गूगल डूडल के तौर पर इन्हें अपने सर्च पेज पर गूगल खास जगह देता है। गूगल ने इस ट्रेडिशन की शरुआत 1998 में की थी और उस समय एक सिंपल विजुअल मैसेज के जरिए इसको शुरू किया था जो आज दुनिया के सबसे क्रिएटिव ग्लोबल ट्रेडिशन में से एक बन चुका है।

ये भी पढ़ें

केंद्र सरकार ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया कंपनियों को क्यों दी चेतावनी, जानें क्या है माजरा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version