
सलमान खान
सलमान खान स्टारर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ था। सलमान खान के जन्मदिन पर रिलीज हुए इस टीजर में कहानी की झलक भी देखने को मिली थी। अब हाल ही में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म का फुटेज लीक हो गया है। हालांकि इस फुटेज में ज्यादातर सीन्स टीजर के ही नजर आ रहे हैं। आइये जानते हैं क्या है सच्चाई?
क्या सच में लीक हुई बैटल ऑफ गलवान की फुटेज?
बीते 6 दिन पहले ही फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज किया गया था। सलमान खान के जन्मदिन पर आए इस टीजर को लोगों ने काफी उत्साहित भी कर दिया था। इसमें सलमान खान की लड़ाई लड़ते हुए एक झलक दिखाई गई है। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जो बैटल ऑफ गलवान का बताया जा रहा है। हालांकि इस वायरल सीन में भी ज्याद कुछ खास डिटेल्स शेयर नहीं की गई हैं और इस वीडियो में भी सलमान खान हाथ में डंडा लेकर दुश्मनों को पीटते दिख रहे हैं। अब इस फुटेज के बाद लोगों का उत्साह और बढ़ गया है और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि सिकंदर के बाद सलमान खान को एक बार फिर सेना की वर्दी में देखने का मौका मिलने वाला है।
17 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि बैटल ऑफ गलवान फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर भी देखने को मिलने वाला है। जिसका फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को अपूर्व लखिया ने डायरेक्ट किया है और सलमान खान की मां ने इसे प्रोड्यूस किया है। सलमान के साथ चित्रांगदा बतौर हीरोइन नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही अभिलाष चौधरी भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी बिहार रेजीमेंट के कर्नल संतोष बाबू के इर्दगिर्द घूमती है जो अपने जवानों की टुकड़ी के साथ लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर दुश्मनों से भिड़ गए थे। अब फिल्म की रिलीज को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं। फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- खलनायक में संजय दत्त को विलेन बनाने वाले सिंगर, बेजोड़ आवाज के बाद भी रहे शोहरत से अछूते?
