bipasha basu, Cristiano Ronaldo- India TV Hindi
Image Source : R/BOLLYBLINDSNG, AP
क्रिस्टियानो रोनाल्डो।

बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्हें जिंदगी का हमसफर सरहद पार किसी दूसरे देश में मिला। इस लिस्ट में प्रीति जिंटा, माधुरी दीक्षित और इलियाना डिक्रूज जैसे बड़े नाम शामिल हैं। कई ऐसे एक्ट्रेस भी हैं जिन्होंने विदेशी फेमस लोगों को डेट किया है। इनमें एक एक्ट्रेस ऐसी है, जो आज भले ही सुर्खियों से दूर हो लेकिन कुछ साल पहले तक वो लोगों के दिलों को चुराने में पीछे नहीं रहती थी। ठीक ऐसा ही फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सितारे क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ भी हुआ, एक भारतीय एक्ट्रेस उनके दिल पर राज करने लगी। दोनों का रोमांस एक चौंकाने वाली तस्वीर के जरिए जगजाहिर हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस तस्वीर में वो एक्ट्रेस के बेहद करीब नजर आए। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बिपाशा बसु थीं। 

बिपाशा बसु का फिल्मी सफर

तस्वीरों में दोनों के बीच गर्मजोशी साफ दिखाई देती है और एक फोटो में रोनाल्डो उस एक्ट्रेस के गाल पर किस करते हुए भी दिखते हैं। बिपाशा बसु ने साल 2001 में फिल्म ‘अजनबी’ से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार और बॉबी देओल नजर आए थे। पहली ही फिल्म से उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और इंडस्ट्री में अपनी जगह मजबूत करती चली गईं। साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘जिस्म’ बिपाशा के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस फिल्म में उनके बोल्ड और सशक्त किरदार ने उन्हें आलोचकों और दर्शकों, दोनों से जबरदस्त सराहना दिलाई। धीरे-धीरे बिपाशा बॉलीवुड की लीडिंग हीरोइन्स में शुमार होने लगीं। हालांकि पिछले कुछ वर्षों से वह फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं।

यहां देखें तस्वीरें

रोनाल्डो के साथ वायरल तस्वीरों का सच

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को एक अंतरराष्ट्रीय इवेंट के दौरान साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों ने एक पार्टी में भी साथ समय बिताया। उसी दौरान ली गई एक तस्वीर, जिसमें रोनाल्डो बिपाशा के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं, बाद में इंटरनेट पर वायरल हो गई। इतना ही नहीं अफवाहें यह भी थीं कि दोनों ने पुर्तगाल के लिस्बन स्थित एक क्लब में साथ पार्टी की थी और काफी वक्त एक-दूसरे के साथ बिताया था। इन तस्वीरों और खबरों ने उस वक्त भी फैंस को चौंका दिया था और अब दोबारा वायरल होने पर फिर से चर्चा में आ गई हैं।

बिपाशा ने दी थी सफाई

बाद में एक इंटरव्यू में बिपाशा बसु ने खुद इन तस्वीरों और रोनाल्डो से मुलाकात पर बात की थी। उन्होंने साफ किया था कि उनके और रोनाल्डो के बीच सिर्फ दोस्ती थी। बिपाशा ने उस मुलाकात को अपने लिए एक ड्रीम मोमेंट बताया था। उन्होंने कहा था, ‘क्रिस्टियानो से मिलना किसी सपने के सच होने जैसा था। इवेंट के बाद हम क्लबिंग के लिए गए थे और वह अनुभव शानदार था। वह बहुत प्यारे इंसान हैं। जब उन्होंने मुझे प्यारा कहा तो वह थोड़ा अजीब जरूर लगा, लेकिन अब वह मेरे दोस्त हैं। उन्होंने मुझसे वादा किया कि वह मुझे अपने सभी मैच देखने के लिए बुलाएंगे।’

जॉन अब्राहम के साथ रिश्ते में आया तनाव

जब यह सब हुआ, उस समय बिपाशा बसु बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ रिलेशनशिप में थीं। रोनाल्डो के साथ वायरल हुई किसिंग फोटो ने कथित तौर पर उनके रिश्ते में तनाव पैदा कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉन इस मामले से काफी परेशान हो गए थे और उन्होंने रिश्ते को खत्म करने तक के बारे में सोच लिया था। हालांकि दोनों के बीच प्यार इतना मजबूत था कि उन्होंने बात करके सब सुलझा लिया। इसके बावजूद करीब आठ साल तक साथ रहने और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद, बिपाशा और जॉन ने अपने ब्रेकअप का ऐलान कर सबको चौंका दिया।

ये भी पढ़ें:  श्रद्धा कपूर से एक शख्स ने पूछा शादी कब करोगी? एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब, खुशी से झूम उठे फैंस

‘बॉर्डर 2’ को टक्कर देगी 31 दिनों में बनी फिल्म, ढाई घंटे में दिखाएगी झन्नाटेदार कहानी

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version