अयातुल्ला अली खामेनेई (R), डोनाल्ड ट्रंप (L)- India TV Hindi
Image Source : AP
अयातुल्ला अली खामेनेई (R), डोनाल्ड ट्रंप (L)

America-Iran Tensions: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान को एक एक अच्छी डील करनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि मिडिल ईस्ट में अमेरिका की सैन्य ताकत लगातार बढ़ रही है, बहुत ज्यादा बढ़ रही है। ट्रंप ने धमकी के अंदाज में कहा कि अमेरिका के शायद इसे और आगे ले जाना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि अगले शायद 10 दिनों में पता चल जाएगा।

‘डील करनी होगी वरना बुरी चीजें होंगी’

बोर्ड ऑफ पीस की पहली मीटिंग के दौरान ट्रंप ने कहा, “पिछले कुछ सालों में यह साबित हो गया है कि ईरान के साथ एक अच्छी डील करना आसान नहीं है। हमें एक अच्छी डील करनी होगी वरना बुरी चीजें होंगी।” 

’10 दिन में पता चल जाएगा’

ट्रंप ने इस दौरान यह भी साफ कर दिया कि अमेरिका के साथ साथ बातचीत अगले 10 दिनों में होनी चाहिए, नहीं तो वॉशिंगटन को “एक कदम और आगे बढ़ना पड़ सकता है।” कार्रवाई बारे में ज्यादा जानकारी दिए बिना उन्होंने कहा, “आपको अगले शायद 10 दिन में पता चल जाएगा।” ट्रंप ने यह भी कहा कि जब तक ईरान के पास न्यूक्लियर हथियार नहीं होंगे तब तक मिडिल ईस्ट में शांति मुमकिन नहीं है।

ट्रंप को लेना है फैसला

CNN और CBS की रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अमेरिका इस सप्ताह के अंत तक ईरान पर हमला करने के लिए तैयार हो जाएगा। CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस को बताया गया है कि मिलिट्री वीकेंड तक हमले के लिए तैयार है, लेकिन ट्रंप को अभी भी यकीन नहीं है कि यह सबसे अच्छा तरीका है। सोर्स का हवाला देते हुए, US पब्लिकेशन ने बताया कि अमेरिकी कमांडर-इन-चीफ ने अकेले में मिलिट्री कार्रवाई के पक्ष और विपक्ष में बहस की है। सलाहकारों और सहयोगियों से सबसे अच्छे तरीके पर राय ली है। यह अभी साफ नहीं है कि ट्रंप वीकेंड तक कोई फैसला लेंगे या नहीं। एक सोर्स ने कहा, “वह (ट्रंप) इस बारे में सोचने में बहुत समय लगा रहे हैं।”

ईरान के राष्ट्रपति ने साफ किया रुख

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, हाल ही में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा था कि देश जंग नहीं चाहता। उन्होंने यह भी कहा था कि वो अमेरिकी मांगों के आगे झुक भी नहीं सकते। “जिस दिन से मैंने ऑफिस संभाला है, मेरा मानना ​​है कि जंग को टाल देना चाहिए। लेकिन, अगर वो हम पर अपनी मर्जी थोपने की कोशिश करेंगे, हमें बेइज्जत करेंगे और मांग करेंगे कि हम किसी भी कीमत पर अपना सिर झुकाएं, तो क्या हमें यह मान लेना चाहिए?”

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान तेरा क्या होगा? इंग्लिश नहीं आती तो लिखते क्यों हो, फिर पूरी दुनिया में करा ली बेइज्जती

अमेरिका और ईरान में तनाव के बीच इस देश ने जारी की चेतावनी, अपने लोगों से कहा- ‘तुरंत छोड़ें ईरान’

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version