Mike Hesson And Salman Agha- India TV Hindi
Image Source : X/SCREENGRAB
माइक हेसन और सलमान आगा।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उस समय से भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, जब से उन्हें भारत के खिलाफ हुए मुकाबले में 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस मैच में हार के बाद पाकिस्तानी टीम ने नामीबिया के खिलाफ ग्रुप-ए के अपने आखिरी मुकाबले को 102 रनों से जीतने के साथ सुपर-8 के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। वहीं नामीबिया के खिलाफ हुए मैच में पाकिस्तानी टीम की जीत से ज्यादा उनके हेड कोच माइक हेसन और कप्तान सलमान आगा का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस होते देखने को मिल रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रियांक पांचाल ने पाकिस्तानी टीम के कल्चर को लेकर सवाल उठा दिए हैं।

अगर विदेशी कोच कोचों को सम्मान नहीं दे सकते तो उन्हें मत रखें

पाकिस्तानी टीम के हेड कोच माइक हेसन और सलमान आगा के बीच बहस का जो वीडियो देखने को मिल रहा है, उसमें मैच के दौरान डगआउट में गुस्से में दोनों गुस्से में थे, आगा किसी बात पर अपना आपा खो बैठे, उनके बगल में बाबर आजम थे और हेड कोच माइक हेसन भी बाबर के बगल में खड़े थे। इस हेसन ने उनसे कुछ कहा जिसके बाद आगा ने गुस्से में अपने हाथ में ली हुई पानी की बोतल को काफी गुस्से में जमीन पर फेंक दिया। इस वीडियो को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रियांक पांचाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि माइक हेसन और सलमान आगा की बहस वाला वीडियो दर्दनाक है। वह हाल के समय के सबसे तेज़ क्रिकेटिंग दिमागों में से एक हैं। पाकिस्तान को आर्थर, कर्स्टन और गिलेस्पी जैसे अनुभवी विदेशी कोचों को नहीं रखना चाहिए अगर वह उन्हें जरूरी सम्मान नहीं दे सकते हैं, जिसके वह हकदार हैं।

अब सुपर-8 में पाकिस्तान का होगा इन टीमों से सामना

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी टीम को अब सुपर-8 में मुकाबले खेलने हैं, जिसमें उनका पहला मैच 21 फरवरी को न्यूजीलैंड की टीम से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। इसके बाद पाकिस्तानी टीम को अपना दूसरा मैच सुपर-8 में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ पल्लेकेले के स्टेडियम में खेलना है, जबकि तीसरा और आखिरी मैच इस स्टेज में पाकिस्तानी टीम को 28 फरवरी को श्रीलंका की टीम के खिलाफ पल्लेकेले के स्टेडियम में ही खेलना है।

ये भी पढ़ें

“इमाद वसीम हत्यारा है!” एक्स वाइफ ने सबूत के साथ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगाया सनसनीखेज आरोप

स्टीव स्मिथ को नहीं खिलाने पर मचा बवाल, अब वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दी सफाई

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version