वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/SANIYA.MIRZZAA
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर मिल ही जाता है। लोग अपने फ्री टाइम को काटने के लिए, बोर होने पर मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया पर अलग-अलग  वीडियो देखते रहते हैं। आप भी ऐसा करते ही होंगे। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं और ऐसे वीडियो जमकर वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कॉर्पोरेट वाले नहीं देखना चाहेंगे और अगर देख लिया तो फिर सह नहीं पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स किसी इमारत की पुताई कर रहा है। अब उससे एक लड़की उससे पूछती कि उसके कमर में जो हार्नेस बंधा हुआ है, उसके कमर में दर्द नहीं होता है। इसके बाद वो बोलती है कि आप तो बहुत पैसा लेते होंगे। इसके बाद वो अपने बारे में बताना शुरु करता है। वो बताता है कि उसकी सैलरी 35 हजार है और यह सुनते ही लड़की बोलती है कि आपने तो हमारी डिग्री पर थूक दिया। इसके बाद वह बताता है कि उसने भी डिग्री किया है, उसका भाई आर्मी में है और बहन पुलिस में है। जब लड़की पूछती है कि उसने सरकारी नौकरी की परीक्षा नहीं दी तो बोलता है कि वो खेती और ये यानी पुताई का काम, दोनों करता है। वो बताता है कि वो साल में 10 लाख का तो सिर्फ गन्ना बेच देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम saniya.mirzzaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ड्रीम जॉब है। दूसरे यूजर ने लिखा- Don’t judge a book by its cover का बेहतरीन उदाहरण। तीसरे यूजर ने लिखा- तू भी फिर साथ में शुरु कर ले।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बेटी के मॉइस्चराइजर की कीमत जान बाप के उड़े होश, पूरा Video आपको भी कर देगा हैरान

सर्दियों में जूता सुखाने के लिए बंदे ने बताया गजब का जुगाड़ जो हो गया वायरल, आप भी देखिए





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version