Nitish kumar- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
नीतीश कुमार

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज काफी गुस्से में नजर आए। विपक्षी पार्षदों के शोरगुल पर भड़क उठे। उन्होंने बिहार की पूर्व सीएम रबड़ी देवी की ओर इशार करते हुए कहा कि जो लड़की है, कुछ काम की है? नीतीश कुमार ने आगे कहा-इसके जब वो (लालू प्रसाद) हट गए तो इसी को बना दिया। इन लोगों ने कुछ काम नहीं किया।

विपक्ष के शोरगुल पर भड़के

दरअसल, बिहार विधान परिषद में आज सदन की कार्यवाही के बीच में विपक्षी दलों के विधान पार्षदों की ओर से काफी नारेबाजी की जा रही थी। सदन की कार्यवाही में बाधा डालने की कोशिश की जा रही थी। इस शोरगुल पर नीतीश कुमार भड़क गए।

ई जो हल्ला कर रही है, क्या जानती है?

नीतीश अपनी जगह से खड़े हुए और विपक्षी एमएलसी को जमकर सुनाने लगे। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि तुम लोग कुछ काम किए हो। सिर्फ हल्ला करना जानते हो और यह तीन लोग जो महिला है वह हल्ला कर रही है, वह क्या जानती है?

इसी बीच सीम नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा -“ई जो लड़की (राबड़ी देवी) हैं, वह कुछ काम  की है? इसके वो (पति-लालू प्रसाद) ज़ब हट गए तो इसी को बना दिया।”

नीतीश कुमार ने कहा कि 15 साल में ई लोग कुछ नहीं किया। पहले कुछ था यहां। लेकिन जब हमलोग आए तो मिलकर कितना काम किए। ई लोग खाली हल्ला करता जानता है। कुछ काम 15 साल में किए हो क्या? कितना काम हमलोग को करना पड़ा। इस दौरान नीतीश कुमार काफी गुस्से में नजर आए।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version