Arjun Tendulkar and Sania marriage pm modi- India TV Hindi
Image Source : X (@SACHIN_RT)
पीएम मोदी से मिला सचिन तेंदुलकर का परिवार।

भारत के दिग्गज क्रिकेटर रहे सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की घोषणा कर दी है। अर्जुन की होने वाली पत्नी का नाम सानिया है। मंगलवार को सचिन तेंदुलकर परिवार समेत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। यहां सचिन ने पीएम मोदी को  अर्जुन और सानिया की शादी में आने के लिए न्योता दिया। सचिन के पूरे परिवार ने यहां पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर भी क्लिक कराई। आइए जानते हैं कि सचिन तेंदुलकर ने इस मुलाकात के बारे में क्या बताया है।

पीएम मोदी को मिला शादी का निमंत्रण

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने आधाकिरिक हैंडल से पीएम मोदी के साथ तस्वीरों को शेयर किया है। सचिन ने ट्वीट कर के बताया- “हमें अर्जुन और सानिया के विवाह समारोह में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस युवा जोड़े को आपके आशीर्वाद और विचारशील सलाह के लिए मोदी जी को धन्यवाद।”

Image Source : X (@SACHIN_RT)

PM मोदी से मिले अर्जुन और सानिया।

सोनिया गांधी से भी मिले सचिन

क्रिकेट जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस सांसद और पार्टी की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की है। सचिन और उनके परिवार ने सोनिया गांधी से उनके आवास 10, जनपथ पर जाकर मुलाकात की है। इस दौरान उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी साथ थीं। जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी को भी शादी का न्योता दिया गया है।

सानिया कौन हैं?

अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया उद्यमी हैं और जाने-माने बिजनेस परिवार से आती हैं। सानिया रवि घई की पोती हैं, जो एक प्रतिष्ठित उद्योगपति हैं और ग्रेविस ग्रुप के प्रमुख हैं। सानिया मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी में एक डेजिग्नेटेड पार्टनर और डायरेक्टर के रूप में कार्य करती हैं, जो पालतू जानवरों की देखभाल सेवाओं पर केंद्रित मुंबई का उद्यम है। घई परिवार का बिजनेस इंटरकांटिनेंटल जैसी प्रीमियम होटल संपत्तियों के प्रबंधन में शामिल होने के साथ-साथ Hospitality क्षेत्र तक भी फैला हुआ है। ग्रेविस फ़ूड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने FY23-24 में ₹624 करोड़ का राजस्व दर्ज किया था।

 

कब है शादी?

जानकारी के मुताबिक, अर्जुन तेंदुलकर और सानिया ने बीते साल अगस्त 2025 में शादी की तरफ पहला कदम उठाया था। दोनों की सीक्रेट सगाई सेरेमनी हुई थी। इस समारोह में करीबी परिवार वाले ही शामिल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की शादी की तारीख भी तय हो चुकी है। ऐसी संभावना है की रस्में अगले महीने 3 मार्च से शुरू होने वाली हैं और शादी समारोह 5 मार्च 2026 को होने की उम्मीद है। सेलिब्रेशन मुंबई में होने की संभावना है। बीते महीने सचिन तेंदुलकर ने ही अर्जुन और सानिया की सगाई की खबर की पुष्टि की थी।

ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर के घर में बजने वाली है शहनाई, बेटे अर्जुन तेंदुलकर की IPL 2026 से पहले होगी शादी

U19 World Cup: IND vs PAK मैच से पहले सचिन तेंदुलकर ने युवा प्लेयर्स को दिया ‘गुरु मंत्र’, BCCI ने शेयर की तस्वीरें

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version