Delhi- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK/REPRESENTATIVE PIC
अचानक चली गोली और मां को लगी

नई दिल्ली: दिल्ली के जंगपुरा इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर में एक बेटे से गलती से गोली चल गई और वो मां के चेहरे में जाकर लग गई। इस घटना में मां की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गोली गलती से चली है लेकिन इस घटना में मां की मौत हो गई है।

जिस दौरान ये घटना घटी, उस वक्त घर पर पिता मौजूद नहीं थे। आरोपी बेटे की उम्र महज 18 साल है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना उस वक्त घटी, जब बेटा एक देसी पिस्तौल अपनी मां को दिखा रहा था। अचानक उसमें से फायर हो गया और मां की मौत हो गई। मां की उम्र 37 साल थी।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया, “रात 10:39 बजे लाजपत नगर पुलिस स्टेशन में मूलचंद अस्पताल से एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें एक महिला को गोली लगने से मृत पाए जाने की सूचना दी गई। मृतक की पहचान सुमति (37) के रूप में हुई है, जो पंत नगर, जंगपुरा की निवासी थीं। वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए आसपास के घरों में घरेलू सहायिका का काम करती थीं। उनके परिवार में उनके पति छोटू, जो दिहाड़ी मजदूर माली हैं और तीन बच्चे हैं, जिनमें एक 11 वर्षीय बेटी भी शामिल है।

आरोपी हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि इस घटना में आरोपी गिरफ्तार हो गया है। स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी बेटे की पहचान 18 साल के तरुण के रूप में हुई है। तरुण ने कथित तौर पर आश्रम में एक व्यक्ति से एक अवैध देसी पिस्तौल खरीदी थी। वह अपनी मां को हथियार दिखा रहा था, इसी समय वह गलती से चल गई और गोली उनके चेहरे पर लगी।

पुलिस ने बताया कि पीछा करने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने हथियार को पास के एक नाले में जाकर फेंक दिया था, जिसे बरामद कर लिया गया है। 

पुलिस ने बीएनएस की धारा 105 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25, 27 और 54 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस उस शख्स को ढूंढ रही है, जिससे आरोपी बेटे ने देसी पिस्तौल खरीदी थी। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version