kim jong un announced his heir daughter- India TV Hindi
Image Source : AP
किम जोंग ने किया उत्तराधिकारी का ऐलान। (फाइल फोटो)

उत्तर कोरिया से बड़ी खबर सामने आने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपने उत्तराधिकारी का ऐलान कर दिया है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने दावा किया है कि तानाशाह किम जोंग ने अपनी नाबालिग बेटी किम जू ऐ को अपना उत्तराधिकारी बना दिया है। यानी किम जोंग के बाद उनकी बेटी उत्तर कोरिया की सत्ता संभालेंगी। बता दें कि किम जोंग ने भी अपने पिता किम जोंग-इल के निधन के बाद उत्तर कोरिया की सत्ता संभाली थी।

क्या है दावे का आधार?

बता दें कि किम जोंग की बेटी किम जू ऐ के बारे में सार्वजनिक तौर पर काफी कम जानकारी उपलब्ध है। हालांकि, उन्हें किम जोंग की बीजिंग यात्रा समेत विभिन्न मौकों पर पिता के साथ में देखा गया है। ये किम जू ऐ की पहली ज्ञात विदेश यात्रा थी। दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा यानी NIS ने देश के सांसदों को बताया है कि उन्होंने इस दावे का आंकलन करते वक्त कई परिस्थितियों को ध्यान में रखा, जिनमें आधिकारिक कार्यक्रमों में किम जू ऐ की बढ़ती सार्वजनिक उपस्थिति भी शामिल है।

पार्टी सम्मेलन पर टिकीं नजरें

NIS ने जानकारी दी है कि वह इस बात पर कड़ी तरह से नजर रखेगी कि क्या किम जू ऐ फरवरी के आखिर में उत्तर कोरिया के पार्टी सम्मेलन में भाग लेंगी? बता दें कि ये सम्मेलन उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा राजनीतिक आयोजन है जो हर पांच साल में एक बार आयोजित किया जाता है। इस सम्मेलम के मंच से उत्तर कोरिया की अगले पांच वर्षों के लिए विदेश नीति, युद्ध योजना और परमाणु महत्वाकांक्षाओं जैसी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।

किम जोंग का बेटा भी है?

आपको बता दें कि किम जू ऐ, किम जोंग उन और उनकी पत्नी री सोल जू की इकलौती ज्ञात संतान हैं। ऐसा माना जाता है कि किम जू ऐ 13 साल की हैं। उन्होंने साल 2022 में पहली बार सरकारी टेलीविजन पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। वह किम जोंग के साथ में बैलिस्टिक मिसाइल का निरीक्षण करते हुए दिखी थीं। हालांकि, NIS का मानना है कि किम जोंग उन का एक बड़ा बेटा भी है, लेकिन इस बेटे को न तो कभी स्वीकार किया गया है और न ही उत्तर कोरियाई मीडिया में दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें- उत्तर कोरिया के हॉट स्प्रिंग रिसॉर्ट के पूल में नहा रही महिलाओं के पास पहुंच गए किम जोंग, बैठ कर लगे निहारने; देखें VIDEO

तानाशाह किम जोंग उन ने बीबी-बच्चों संग धड़ाके से मनाया न्यू ईयर, देखें जश्न की तस्वीरें

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version