इंग्लैंड बनाम...- India TV Hindi
Image Source : AP
इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच

England vs Scotland Live Score Updates T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 23वां मुकाबला इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की टीम के बीच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इंग्लैंड की टीम के लिए ये मुकाबला काफी अहम रहने वाला है, क्योंकि इससे पहले उन्होंने ग्रुप-सी में दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एक को वह जीतने में कामयाब रहे तो एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं स्कॉटलैंड टीम को लेकर बात की जाए तो वह भी एक मैच जीतने में कामयाब रहे हैं और एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड – फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

स्कॉटलैंड – जॉर्ज मुनसे, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड करी, ब्रैड व्हील।

इंग्लैंड को सुपर-8 की रेस में बने रहने के लिए दर्ज करनी होगी बड़ी जीत

इंग्लैंड की टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ये मुकाबला काफी अहम है, क्योंकि वह अपने पहले मुकाबले में सिर्फ 4 रनों से जीत हासिल कर रहे थे, जबकि दूसरे मैच में उन्हें 30 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते उनका नेट रनरेट काफी खराब हो गया। अब सुपर-8 में पहुंचने के लिए इंग्लैंड की टीम को ना सिर्फ स्कॉटलैंड के खिलाफ इस मैच को जीतना होगा बल्कि एक बड़ी जीत हासिल करनी होगी, ताकि अपने नेट रनरेट को बेहतर किया जा सके। वहीं स्कॉटलैंड टीम को लेकर बात की जाए तो यदि वह इस मैच में उलटफेर करने में कामयाब होती है तो उसके लिए सुपर-8 में पहुंचने का रास्ता काफी आसान हो जाएगा। ऐसे में सभी की नजरें इस मैच पर रहने वाली हैं।

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version