IND vs PAK- India TV Hindi
Image Source : AP/PTI
भारत बनाम पाकिस्तान

IND vs PAK No Hand Shake: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हाई वोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जा रहा है। दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में 9वीं बार आमने-सामने हुई हैं। जब भी भारत और पाकिस्तान की टीम क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होते हैं  तब इस मैच को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट फैंस के बीच गजब का उत्साह देखने को मिलता है। इस मैच से पहले सभी के मन में एक सवाल था कि क्या इस मुकाबले में टॉस के वक्त सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के कप्तान से हाथ मिलाएंगे या नहीं, तो आपको बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान ने नो हैंडशेक पॉलिसी को जारी रखा है। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया है।

सूर्यकुमार यादव ने किया पाकिस्तानी कप्तान को इग्नोर

टॉस के वक्त टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त पाकिस्तान के कप्तान को पूरी तरह से इग्नोर किया। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान की तरफ देखा तक नहीं। टॉस के बाद दोनों टीमों के कप्तान टॉस प्रेजेंटर से बातचीत करके अपने डगआउट की तरफ चले गए। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

एशिया कप में भी टीम इंडिया के कप्तान ने मिलाया था हाथ

बता दें कि साल 2025 एशिया कप के दौरान हैंडशेक विवाद सामने आया था, जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले देखने को मिले थे। तीनों बार उन्होंने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाने का प्रोटोकॉल जारी रखा। इसके बाद सिर्फ सीनियर टीम ही नहीं, बल्कि नो-हैंडशेक को जूनियर टीम ने भी फॉलो किया। वही पॉलिसी को टीम इंडिया के कप्तान ने इस मैच में भी जारी रखा है।

हैंडशेक को लेकर पाकिस्तान के कप्तान ने दिया था बड़ा बयान

IND vs PAK मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हैंडशेक को लेकर सवाल पूछा गया था। इसको लेकर आगा ने कहा कि क्रिकेट को खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए। उनकी व्यक्तिगत राय शायद मायने नहीं रखती। लेकिन क्रिकेट उसी तरीके से खेला जाना चाहिए, जिस तरह से इसे हमेशा खेला जाना चाहिए था। क्या करना है, यह तय करना उन पर निर्भर है। हालांकि इसपर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि इसे मैच के समय पर छोड़ दीजिए। मैच से पहले आपको पता चल जाएगा।

यह भी पढ़ें

T20 World Cup: वेस्टइंडीज ने किया धमाका, सुपर 8 के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनी

IND vs PAK: सबसे उम्रदराज से लेकर सबसे युवा खिलाड़ी तक, जानिए दोनों टीमों के एक से बढ़कर एक धुरंधर

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version