Breaking News- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
Breaking News

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजित पवार के विमान दुर्घटना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। 28 जनवरी को बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हुए Learjet 45 (VT-SSK) विमान की जांच कर रहे एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा किया है।

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार जांच

AAIB के अनुसार, विमान में लगे दोनों वॉइस रिकॉर्डर दुर्घटना के बाद लगी आग की चपेट में आने से जलकर खाक हो गए हैं। AAIB ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी तरह से निर्धारित नियमों और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार संचालित की जा रही है। विमान में लगे दोनों फ्लाइट रिकॉर्डर आग की वजह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। एजेंसी ने कहा है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और सबूतों पर आधारित होगी। सभी से अपील की गई है कि अटकलें न लगाएं और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें।

खबर अपडेट हो रही है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version