नेल एक्सटेंशन घर पर कैसे हटाएं- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK/UNSPLASH
नेल एक्सटेंशन घर पर कैसे हटाएं

लंबे और स्टाइलिश नेल एक्सटेंशन हाथों की खूबसूरती बढ़ा देते हैं, लेकिन जब इन्हें हटाने की बारी आती है तो ज्यादातर लोग सीधे सलॉन का रुख करते हैं। लेकिन,  अगर सही तरीका अपनाया जाए तो आप घर पर ही सुरक्षित तरीके से नेल एक्सटेंशन रिमूव कर सकती हैं बिना नाखूनों को नुकसान पहुंचाए। बस जरूरी है थोड़ी सावधानी, सही टूल्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस फॉलो करना। आइए जानते हैं आसान और सेफ तरीका।

नेल एक्सटेंशन को निकालने के लिए इन चीजों की पड़ेगी ज़रूरत:

नेल एक्सटेंशन को निकालने के लिए एसीटोन (100% प्योर हो तो बेहतर), कॉटन बॉल, एल्युमिनियम फॉयल, नेल बफर, क्यूटिकल पुशर और क्यूटिकल ऑयल या नारियल तेल की ज़रूरत होगी।

नेल एक्सटेंशन को निकालने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

  • नेल की ऊपरी लेयर फाइल करें: नेल एक्सटेंशन को निकालने के लिए सबसे पहले नेल फाइल की मदद से एक्सटेंशन की टॉप शाइनी लेयर को हल्का सा रफ करें।

  • एसीटोन सोकिंग: अब, कॉटन बॉल को एसीटोन में अच्छी तरह भिगो लें। इसे नेल पर रखें। उसके बाद हर उंगली को एल्युमिनियम फॉयल से कसकर लपेट दें और 15–20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।

  • धीरे से हटाएं: फॉयल को धीरे से खोलें और एक्सटेंशन को हल्के हाथ से हटाएं। अगर एक्सटेंशन पूरी तरह नहीं निकल रहे हैं, तो 5–10 मिनट और सोक करें। जबरदस्ती खींचने की गलती न करें, इससे नेचुरल नेल डैमेज हो सकते हैं।

  • बफिंग और मॉइस्चराइज: बचे हुए रेजिड्यू को हल्के से बफ करें। हाथ धोकर नारियल तेल लगाएं। कुछ दिनों ताल रोज रात में नारियल तेल या ऑलिव ऑयल हल्का गुनगुना करके नाखूनों और क्यूटिकल पर 5 मिनट मसाज करें।

इन गलतियों को करने से बचें:

नेल एक्सटेंशन को निकालते समय एक्सटेंशन को जोर से न खींचें इससे आपके नेल्स डैमेज हो सकते हैं। नेल एक्सटेंशन को दांतों से निकालने की कोशिश न करें। साथ ही एसीटोन के बिना भी रिमूव न करें।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version