Amruta Fadnavis axis bank- India TV Hindi
Image Source : X (@AMRUTA FADNAVIS)
अमृता ने Axis बैंक से दिया इस्तीफा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आ रही है। अमृता फडणवीस ने जानकारी दी है कि उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि अमृता फडणवीस भारत के प्रसिद्ध Axis बैंक में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत थीं। हालांकि, गुरुवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की खबर देते हुए अमृता ने भावुक कर देने वाला मैसेज शेयर किया है।

अमृता फडणवीस ने क्या बताया?

अमृता फडणवीस अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने आधिकारिक हैंडल से लिखा- “23 साल पहले, मैं एक यंग मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर एक्सिस बैंक में आई थी। आज मैं कृतज्ञता से भरे दिल के साथ सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर पद से इस्तीफा दे रही हूं। ब्रांच ऑपरेशन से लेकर कॉर्पोरेट बैंकिंग, राजकोष से लेकर कस्टमर रिलेशंस तक के अनुभव के साथ, यह संस्थान मेरा परिवार, शिक्षक और दूसरा घर रहा है।”





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version