हाथ में पिस्टल लेकर थिरकी डांसर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
हाथ में पिस्टल लेकर थिरकी डांसर

बिहार में शराबबंदी है, लेकिन लोग धड़ल्ले से शराब बेच और पी रहे हैं। उसी तरह बिहार में गैर-लाइसेंसी हथियार लहराना और हथियार रखना कानूनन अपराध है, लेकिन फिर भी लोग इसका खुलेआम इस्तेमाल भी कर रहे हैं। हद तो यह है कि अब हथियार लहराने का काम मर्द ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी धड़ल्ले से कर रही हैं। कुछ ऐसा ही मामला बेगूसराय के बखरी थाना इलाके से सामने आया है, जहां सैकड़ों लोगों के बीच एक महिला डांसर धड़ल्ले से हथियार लहरा रही है।

पिस्टल लहराते हुए कर रही डांस 

एक निजी कार्यक्रम में भोजपुरी गाने पर महिला डांसर द्वारा हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्टेज पर दो महिला डांसर नजर आ रही हैं, जिनमें से एक महिला डांसर हाथ में पिस्टल लेकर डांस कर रही है, जबकि कुछ लोग इसका वीडियो बना रहे हैं। तेजी से वायरल इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।

पारिवारिक कार्यक्रम का वीडियो

बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक पारिवारिक कार्यक्रम का है, जिसमें नृत्य संगीत के लिए कुछ महिला डांसर को बुलाया गया था। कार्यक्रम अच्छे से चल ही रहा था कि इस बीच एक डांसर हाथ में हथियार लेकर स्टेज पर आती है और एक भोजपुरी गाने पर पिस्टल लहराते हुए गाना गाने लगती है। इस पल को किसी के द्वारा कैमरे में कैद कर लिया गया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह -तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग कानून की धज्जियां उड़ाने की बात कर रहे हैं, तो कुछ लोग बिहार में कानून का राज खत्म होने की बात कर रहे हैं। इस मामले में बखरी थाना की पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(रिपोर्ट- संतोष श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें-

गर्भवती महिला ने ब्लेड से फाड़ लिया पेट, खून से लथपथ पड़ी रही; 6 महीने पहले पति की हुई थी मौत

मैथिली ठाकुर ने नाम लिए बिना लालू पर साधा निशाना, महाभारत का उदाहरण देकर किया बड़ा हमला





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version