IND A vs BAN A LIVE Score- India TV Hindi
Image Source : ACC
इंडिया-ए बनाम बांग्लादेश-ए

India A vs Bangladesh A Final LIVE Score, Women’s Asia Cup Rising Stars 2026: वूमेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा हैं, जिसमें इंडिया ए और बांग्लादेश ए आमने-सामने हैं। थाईलैंड के बैंकॉक स्थित टर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में यह फाइनल खेला जा रहा है, जिसमें इंडिया-ए ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। इंडिया ए महिला टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत UAE महिला टीम के खिलाफ हार के साथ की थी, लेकिन उसके बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की। लगातार प्रभावशाली जीत दर्ज करते हुए उसने फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

कप्तान राधा यादव के नेतृत्व में टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलित और आक्रामक प्रदर्शन किया है। टॉप ऑर्डर की ठोस बल्लेबाजी और मिडिल ओवर्स में नियंत्रित गेंदबाजी ने इंडिया ए को खिताब का प्रबल दावेदार बना दिया है। राधा यादव के लिए सबसे संतोषजनक बात यह रही कि टीम ने हर मैच के साथ खुद को बेहतर किया। अब फाइनल में इंडिया ए के सामने मजबूत बांग्लादेश ए टीम होगी, जिसने पूरे टूर्नामेंट में शानदार लय दिखाई है। ऐसे में यह मुकाबला रणनीति, धैर्य और बड़े मंच पर प्रदर्शन की असली परीक्षा होगा।

प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश-ए (प्लेइंग 11): फाहिमा खातून (C), फरजाना इस्मीन, शमीमा सुल्ताना (WK), शोरिफा खातून, इश्मा तंजीम, सरमीन सुल्ताना, शंजीदा अख्तर, फरिहा त्रिसना, फातिमा जहान, लता मोंडोल, सादिया अख्तर।

इंडिया- ए (प्लेइंग 11): नंदिनी कश्यप, वृंदा दिनेश, तेजल हसबनीस, अनुष्का शर्मा, राधा यादव (C), ममता मडिवाल (WK), तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, मिन्नू मणि, सोनिया मेंढिया, साइमा ठाकोर।

 

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version