
PM मोदी ने मेरठ को रैपिड रेल और मेट्रो का तोहफा दिया।
Meerut Rapid Rail Inauguration: यूपी के मेरठ में नमो भारत ट्रेन रैपिड रेल और मेट्रो के उद्घाटन पर PM मोदी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश समेत पूरा देश वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के नए युग का साक्षी बन रहा है। मेरठ मेट्रो, नमो भारत ट्रेन और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के नए सेक्शन के शुभारंभ से NCR के लोगों का जीवन और अधिक सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनेगा।
मुझे संतोष है ये काम यूपी में हुआ- PM मोदी
PM मोदी ने कहा, ‘आज पहली बार, एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हुआ। विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी, ये उसकी एक शानदार झांकी है। शहर के भीतर के लिए मेट्रो और Twin City के विजन को रफ्तार देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन। मुझे संतोष है कि ये काम उत्तर प्रदेश में हुआ है। ‘
