
Image Source : ap
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 इस वक्त चल रहा है। अब लीग फेज के बाद दूसरा यानी सुपर 8 का राउंड शुरू हो चुका है। अब केवल चुनिंदा टीमें ही यहां बची हैं, जो खिताब जीत सकती हैं। इस बीच हम आपको यहां आईसीसी की टीम रैंकिंग बताने जा रहे हैं। वे कौन सी टीमें हैं, जो टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए हैं।
Image Source : afp
आईसीसी की टी20 रैंकिंग में इस वक्त टीम इंडिया पहले नंबर पर है। भारतीय टीम की रैंकिंग 272 की है। फिलहाल दूसरे नंबर की टीम से भारत इतना आगे है कि फिलहाल उसकी पहले नंबर की कुर्सी पर कोई खतरा भी नहीं दिख रहा है। टीम इंडिया ने इस साल के टी20 विश्व कप में लगातार मैच जीतकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की थी, लेकिन सुपर 8 में उसे साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा है। देखना होगा कि आने वाले मैचों में टीम इंडिया कैसा खेल दिखाती है।
Image Source : getty
इंग्लैंड की टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर दो पर है। इस टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम की रेटिंग इस वक्त 259 की है। आने वाले मैचों में इंग्लैंड की भिड़ंत और भी मजबूत टीमों से होगी। सभी की नजर इस बात पर है कि क्य इंग्लैंड की टीम सुपर 8 के बाद सेमीफाइनल तक का सफर तय कर पाती है।
Image Source : ap
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वक्त आईसीसी टी20 रैंकिंग में तीसरे नंबर पर है। हालांकि टीम के लिए इस साल का टी20 विश्व कप काफी खराब गया है और टीम पहले ही राउंड से बाहर होकर घर चली गई है। इसके बाद भी टीम तीसरे नंबर पर है और उसकी रेटिंग 258 की है। लेकिन ऐसा ही चला तो जल्द ही टीम यहां से नीचे चली जाएगी। जिम्बाब्वे ने भी ऑस्ट्रेलिया को मात देने में कामयाबी हासिल की थी।
Image Source : getty
न्यूजीलैंड आईसीसी टी20 रैंकिंग में इस वक्त नंबर 4 पर है और उसकी रेटिंग 250 की है। न्यूजीलैंड ने भी इस साल के विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 तक का तो सफर तय कर लिया है, लेकिन टीम आगे कहां तक जाएगी, ये भी देखना होगा।
Image Source : ap
साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 5 पर है। उसकी रेटिंग 244 की है। टीम ने अब तक शानदार खेल दिखाया है। पहले राउंड के सारे मैच जीतकर जब उसका मुकाबला सुपर 8 में भारत से हुआ तो वहां भी टीम ने जीतने का काम किया और सेमीफाइनल की ओर एक कदम बढ़ा दिया है। टीम अगर ऐसे ही खेलती रही तो जल्द ही वे और आगे निकल जाएगी।
