शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद- India TV Hindi
Image Source : FILE (PTI)
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा। इलाहाबाद हाई कोर्ट में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। अधिवक्ता राजर्षि गुप्ता, सुधांशु कुमार और श्री प्रकाश के जरिए याचिका दाखिल की गई। इस याचिका पर जल्द सुनवाई हो सकती है।

तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने 173 (4) के तहत जिला कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। एडीजे रेप एंड पोक्सो स्पेशल कोर्ट विनोद कुमार चौरसिया ने झूंसी को पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया था। कोर्ट के इस आदेश के अनुपालन में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

झूंसी थाना पुलिस ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी और 2-3 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बीएनएस की धारा 351(3), लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 5l, 6,3,4(2),16 और 17 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना भी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-

“अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले पर भी हैं FIR”, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दावा

‘मेरी तीन बेटियों से शंकराचार्य पर झूठे आरोप लगाने का ऑफर दिया’, हरदोई के व्यक्ति ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर लगाए गंभीर आरोप

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version