IND-W vs AUS-W- India TV Hindi
Image Source : AFP
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

IND-W vs AUS-W Live Score: T20 सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नजरें 50 ओवर के फॉर्मेट पर टिक गई हैं। ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर मात देने का हौसला लेकर टीम इंडिया अब ODI सीरीज की चुनौती के लिए तैयार है। सीरीज का पहला मुकाबला ब्रिस्बेन के मशहूर गाबा मैदान पर खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों के बीच एक और हाई-वोल्टेज भिड़ंत देखने को मिलेगी।

अब तक का इतिहास भारतीय टीम के पक्ष में नहीं रहा है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज तक कोई भी ODI सीरीज नहीं जीती है। दोनों टीमों के बीच अब तक 12 ODI सीरीज खेली जा चुकी हैं और हर बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है। ऐसे में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम के पास इतिहास बदलने का सुनहरा मौका होगा। T20 में जिस आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज से टीम ने प्रदर्शन किया, वही लय वह 50 ओवर के मुकाबलों में भी बरकरार रखना चाहेगी।

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो ODI फॉर्मेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 61 मैच खेले गए हैं। इनमें से 49 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है, जबकि भारतीय टीम को सिर्फ 12 मैचों में सफलता मिली है। हालांकि, पिछली भिड़ंत भारतीय टीम के लिए यादगार रही थी। ODI वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में भारत ने दमदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को हराया था। उस जीत ने यह साबित कर दिया कि टीम इंडिया बड़े मंच पर कंगारुओं को चुनौती देने का दम रखती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय महिला टीम ODI सीरीज में भी इतिहास रच पाती है या नहीं।

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version