
डबल डोर फ्रिज
Double Door Refrigerator Deals: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और इस समय में सबसे बड़ी चैलेंज किचन में खाने-पीने की चीजों को फ्रेश रखने का होता है। आमतौर पर सभी घरों में फ्रिज का इस्तेमाल पेरिशबल आइटम को ठीक रखने के लिए किया जाता है। आजकल डबल डोर फ्रिज आपको सिंगल डोर फ्रिज के मुकाबले ज्यादा सहूलियत दे सकते हैं। आपको सिंगल डोर फ्रिज के मुकाबले डबल डोर फ्रिज (Double Door Refrigerators) न केवल ज्यादा स्पेस देते हैं, बल्कि इनमें कूलिंग भी ज्यादा बेहतर और एक समान होती है। अगर आप इन गर्मियों के सीजन में एक नया फ्रिज लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां कुछ टॉप विकल्प और उन पर मिलने वाली डील्स की जानकारी दी गई है-
यहां हम आपको अमेजन पर मिलने वाली कुछ अच्छी डबल डोर रेफ्रिजरेटर डील्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें जानकर आप खरीदारी का फैसला ले सकते हैं-
Godrej 223 L 2 Star | Inverter Frost Free Double Door Refrigerator
गोदरेज का ये डबल डोर फ्रिज आपको 38 फीसदी छूट के साथ मिल रहा है। इसका एमआरपी 33,690 रुपये दिखा रहा है पर ये फ्रिज आपको 20,790 रुपये में मिल सकता है। इसकी फ्रीजर कैपिसिटी 50 लीटर और फ्रेश फूड स्टोरेज कैपिसिटी 173 लीटर की है। इसमें 10 साल की कंप्रेसर वॉरेंटी मिल रही है तो एक साल की कॉन्प्रिहंसिव वॉरेंटी मिल रही है।
Haier 240L 2 Star Frost Free Top Mount Double Door Refrigerator
हायर का ये फ्रिज आपको 30 फीसदी छूट के साथ मिल रहा है और इसकी कीमत वैसे तो 29,990 रुपये दिखा रहा है पर अमेजन पर ये डबल डोर रेफ्रिजरेटर आपको 20,990 रुपये में मिल सकता है। इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में आपको 240 लीटर कैपिसिटी मिल जाती है और इसमें पावरफुल कूलिंग का फीचर मिलता है। इसकी फ्रीजर कैपिसिटी 57 लीटर की है और फ्रेश फूड कैपिसिटी 183 लीटर की है।
Whirlpool 235 L 2 Star Frost-free inverter Double Door Refrigerator
व्हर्लपूल का ये फ्रिज आपको 30 फीसदी की छूट के साथ मिल रहा है और 30,200 रुपये की बजाए इस अप्लायंसेज को आप 20,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी कैपिसिटी 235 लीटर है और ये इंटेस इंवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है। 40 परसेंट फास्टर बॉटल कूलिंग के साथ ये फ्रिज आता है और ये 56 लीटर फ्रीजर कैपिसिटी के साथ आता है जबकि 179 लीटर की फ्रेश फूड कैपिसिटी के साथ आता है।
Samsung 236 L, 3 Star, Digital Inverter, Frost Free Double Door Refrigerator
सैमसंग का ये फ्रिज 37,990 रुपये की एमआरपी दिखा रहा है लेकिन अमेजन पर ये आपको 37 फीसदी छूट के साथ 23,990 रुपये की कीमत में मिल रहा है। इसकी फ्रेश फूड कैपिसिटी 183 लीटर की है और फ्रीजर कैपिसिटी 53 लीटर की है।
LG 242 L 3 Star Smart Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator
एलजी का ये फ्रिज आपको 33 फीसदी छूट के साथ मिल रहा है और इसमें 37,099 रुपये की एमआरपी के ऊपर आपको 24,990 रुपये की कीमत में ये डबल डोर फ्रिज मिल रहा है। इसका फ्रीजर 62 लीटर का है और फ्रेश फूड स्टोरेज कैपिसिटी 180 लीटर की है।
ये भी पढ़ें
