Team India- India TV Hindi
Image Source : AP
टीम इंडिया

Team India Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया। उम्मीद थी कि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को इस मैच में खेलने के मौका मिल सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस मैदान पर कुलदीप ने अभी तक सिर्फ एक मैच खेला है और वहां उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा था। हालांकि वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI में एक बदलाव हुआ है। ब्रैंडन किंग की जगह अकील हुसैन को मौका मिला है।

IND vs WI: मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ

टॉस के वक्त टीम इंडिया के कप्तान ने क्या कहा?

सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद कहा कि आज रात हम पहले बॉलिंग करेंगे। इस ग्राउंड पर चेज करना अच्छा रहा है। बाद में विकेट और भी बेहतर हो जाएगा इसलिए यहां चेज करना एक अच्छा ऑप्शन है। इस मैच के लिए हमने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

ईडन गार्डन्स में कैसा रहा है कुलदीप यादव का रिकॉर्ड?

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कुलदीप यादव ने अभी तक एक मैच खेला है। उन्होंने ये मुकाबला 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। इस मैच में कुलदीप ने तीन विकेट हासिल किए थे। उस मैच में कुलदीप ने ड्वेन ब्रावो, रोवमन पॉवेल और क्रेग ब्रैथवेट का विकेट लिया था। वहीं इस वर्ल्ड कप में अभी तक कुलदीप को एकमात्र मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिला था। वहां उन्होंने 14 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया था।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिर्फ एक मैच हारी है टीम इंडिया

जारी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अभी तक जबरदस्त खेल दिखाया है। इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी मैच जीते, लेकिन इसके बाद उन्हें सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली हार का सामना करना पड़ा था। वहीं उन्होंने अगले सुपर-8 में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया था। अब टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेगी।

यह भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद छलका श्रीलंकाई कप्तान का दर्द, नेगेटिविटी को लेकर दिया बड़ा बयान

विराट कोहली का महारिकॉर्ड खतरे में, पाकिस्तानी प्लेयर के पास बड़ा मौका, अगले मैच में बनाने होंगे इतने रन

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version