
विराट कोहली
Jos Buttler Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के पास इतिहास रचने का मौका होगा। वह भारत बनाम इंग्लैंड टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। इस मामले में वह विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। हालांकि इस वर्ल्ड कप में अभी तक बटलर का बल्ला नहीं चला है।
जोस बटलर तोड़ सकते हैं विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर अगर भारत के खिलाफ मैच में सिर्फ 5 रन और बना लेते हैं, तो वह विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए भारत के खिलाफ इतिहास रच सकते हैं। इस बड़े मुकाबले में इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। बटलर को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए सिर्फ 5 रन की जरूरत है।
विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ T20I में बनाए थे 648 रन
फिलहाल भारत बनाम इंग्लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने अपने करियर में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैचों में 21 पारियों में 648 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 38.11 और स्ट्राइक रेट 135 का रहा है। कोहली के नाम इंग्लैंड के खिलाफ पांच अर्धशतक भी दर्ज हैं। वहीं बटलर ने भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैचों में अब तक 27 टी20 मैचों में 644 रन बनाए हैं। उनका औसत 32.2 और स्ट्राइक रेट 143.75 का रहा है। उनके नाम भी भारत के खिलाफ पांच अर्धशतक दर्ज हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:
- विराट कोहली – 21 मैच, 648 रन
- जोस बटलर – 27 मैच, 644 रन
- रोहित शर्मा – 16 मैच, 467 रन
- हार्दिक पांड्या – 20 मैच, 414 रन
- जेसन रॉय – 15 मैच, 356 रन
बटलर ने इस वर्ल्ड कप में बनाए हैं 62 रन
हालांकि मौजूदा टूर्नामेंट में बटलर का बल्ला अब तक शांत रहा है। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में अब तक सात पारियों में उन्होंने सिर्फ 8.85 की औसत से 62 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 106.89 का रहा है। ऐसे में अब वह सेमीफाइनल में बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे। वहीं टीम इंडिया के गेंदबाज भी इस मैच में जल्द से जल्द बटलर को आउट करना चाहेंगे। अब देखना ये होगा कि सेमीफाइनल मैच में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।
यह भी पढ़ें
