• टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इसके साथ ही टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दो फाइनल खेलने वाली तीसरी टीम बनी है। इस लिस्ट में बाकी दो टीमें कौन सी हैं आइए हम आपको बताते हैं।

    Image Source : AP

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इसके साथ ही टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दो फाइनल खेलने वाली तीसरी टीम बनी है। इस लिस्ट में बाकी दो टीमें कौन सी हैं आइए हम आपको बताते हैं।

  • Image Source : AFP

    टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दो फाइनल खेलने का कारनामा सबसे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने किया था। पाकिस्तान ने सबसे पहले 2007 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था, वहां उन्हें टीम इंडिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं उन्होंने 2009 टी20 वर्ल्ड कप में भी फाइनल खेला था और वहां उन्होंने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था।

  • Image Source : AFP

    इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दो फाइनल खेलने का कारनामा श्रीलंका ने किया था। श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे पहला फाइनल साल 2012 में खेला था। वहां उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद श्रीलंका ने 2014 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था, वहां उन्होंने टीम इंडिया को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

  • Image Source : PTI

    टीम इंडिया अब तक चार बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना चुकी है। सबसे पहले उन्होंने 2007 में फाइनल खेला था। उसके बाद टीम इंडिया ने 2014 में टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था। 2014 के बाद भारतीय टीम ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था। वहां उन्होंने साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

  • Image Source : AP

    2024 के बाद अब टीम इंडिया अब लगातार दूसरी बार फाइनल खेलने जा रही है। वहां उनका सामना न्यूजीलैंड से होगा। ये मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। अगर टीम इंडिया इस मैच में न्यूजीलैंड को हरा देती है तो वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टाइटल को डिफेंड करने वाली पहली टीम बन जाएगी। अभी तक कोई भी टीम टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लगातार दो बार नहीं जीत पाई है।





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Exit mobile version