indian airforce sukhoi fighter jet crash- India TV Hindi
Image Source : PTI
वायुसेना का सुखोई विमान क्रैश। (फाइल फोटो)

पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय वायुसेना का आधुनिक सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। पहले खबर सामने आई थी कि वायुसेना का सुखोई विमान अचानक से रडार से लापता हो गया है। हालांकि, अब इसके असम के कार्बी आंगलॉन्ग इलाके में क्रैश होने की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि रूस द्वारा निर्मित सुखोई विमान को भारतीय वायुसेना की रीढ़ की हड्डी माना जाता है। वायुसेना इसके उन्नत वर्जन Sukhoi- 30MKI का इस्तेमाल करती है। भारतीय वायुसेना इस विमान के 200 से ज्यादा यूनिट्स का इस्तेमाल करती है।

कैसे लापता हुआ था विमान?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, वायुसेना के सुखोई लड़ाकू विमान ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी। विमान से आखिरी बार शाम 7.42 बजे संपर्क हुआ था। फाइटर जेट ने गुरुवार शाम करीब सात बजे ट्रेनिंग सेशन के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, कुछ ही समय बाद लड़ाकू विमान अचानक से रडार से गायब हो गया। इसके बाद अधिकारियों की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई।

क्रैश होने की जानकारी सामने आई

जानकारी के अनुसार, वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान असम के कार्बी आंगलॉन्ग इलाके में क्रैश हुआ है जो कि असम  के जोरहाट से करीब साठ किलोमीटर दूर है। इस इलाके में सेना और पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्होंने आसमान में एक प्लेन को उड़ते देखा है जो लगातार नीचे आते हुए क्रैश हुआ है। लोगों का दावा है कि क्रैश के बाद जोर की आवाज भी सुनी।

खोज एवं बचाव अभियान शुरू

डिफेंस पीआरओ गुवाहाटी की ओर से भी Su-30 MKI लड़ाकू विमान के रडार संपर्क से गायब होने की जानकारी दी गई है। बताया गया है कि तथ्यों का पता लगाने के लिए एयरफोर्स की टीम रवाना हो गई है। मामले में अधिक जानकारी का पता लगाया जा रहा है और खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- उड़ान भरने के बाद वायुसेना का सुखोई-30 MKI फाइटर जेट रडार से गायब, सर्च ऑपरेशन शुरू

‘न्यू दिल्ली मूवमेंट’ से बदलेगा वर्ल्ड ऑर्डर का चेहरा, रायसीना डायलॉग में बोले फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version