Janhvi Kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@JANHVIKAPOOR
जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में 8 साल हो चुके हैं, जिस दौरान उन्होंने कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में काम किया। वह 6 मार्च, 2026 को अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। मशहूर निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर अलग पहचान बनाई है। हिंदी फिल्मों के जरिए एक्ट्रेस दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुकी हैं और अब साउथ में भी अपना दम-खम दिखा रही हैं। भले ही श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं रही, लेकिन जाह्नवी हर वक्त उनका जिक्र करती हैं और उन्हीं की तरह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। इसी वजह से एक्ट्रेस की तुलना उनकी सुपरस्टार मां से होती है।

जाह्नवी कपूर का बॉलीवुड-साउथ में दिखा जलवा

‘धड़क’ से धमाकेदार डेब्यू के बाद जाह्नवी कपूर ‘गुंजन सक्सेना’ में कारगिल गर्ल गुंजन सक्सेना के किरदार में नजर आईं, जिसने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी। उसके बाद वह हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘रूही’ में दिखीं। इसी बीच, एक्ट्रेस ने अपनी सुपरस्टार मां की तरह बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ में भी काम करने का फैसला किया और अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली। एक्ट्रेस ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ से कदम रखा, जो 2024 में रिलीज हुई थी। कमाल की बात यह है कि इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान एनटीआर ने कहा था कि जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी जैसी दिखती हैं और उन्ही की तरह समझदार भी हैं।

महीने का करोड़ों कमाती हैं जाह्नवी

फिल्मों के साथ ही जाह्नवी कपूर ब्रैंड एंडोर्समेंट और एड फिल्मों के जरिए भी मोटी कमाई करती हैं। इतना ही नहीं वह कई पॉपुलर ब्रैंड्स का चेहरा हैं। जाह्नवी मुंबई में दो लैविश अपार्टमेंट की मालकिन भी हैं। इसके अलावा उनके पास चेन्नई में एक घर है जो उन्हें उनकी मां से विरासत में मिला है। कई लग्जरी गाड़ियों की मालकिन जाह्नवी अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ रहती हैं।

जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी मच अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें राम चरण लीड रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह ‘देवरा पार्ट 2’ में भी नजर आ सकती हैं।

ये भी पढे़ं-

करण औजला ने दिखाई दरियादिली, मुंबई में दो ड्राइवरों की आर्थिक मदद कर बटोरी सुर्खियां, चालान चुकाकर जीता दिल

‘बैटल ऑफ गलवान’ के गाने ‘मैं हूं’ में सलमान खान ने चलाई थी अपनी विंटेज जीप, सुपरस्टार का गाड़ी से है खास कलेक्शन

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version