डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम।- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम।

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने शनिवार को गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत दी है। राम रहीम को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में हाई कोर्ट ने बरी कर दिया है। बता दें कि पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या साल 2002 में हुई थी, जिसके आरोप गुरमीत राम रहीम पर भी थ। 

बता दें कि हाई कोर्ट का यह फैसला सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख को दोषी ठहराए जाने और आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के सात साल से अधिक समय बाद आया है। राम रहीम के वकील जितेंद्र खुराना के अनुसार, होई कोर्ट ने पहले के फैसले को पलटते हुए उन्हें पत्रकार की हत्या से संबंधित आरोपों से मुक्त कर दिया है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version