सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI
सांकेतिक तस्वीर

हैदराबाद में एक निजी स्कूल के शिक्षक पर आरोप है कि उसने लंबे बाल रखने के कारण एक छात्र का सिर मुंडवा दिया। सोमवार को छात्र के माता-पिता ने स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। मीडिया से बात करते हुए छठी कक्षा के छात्र ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने दो दिन पहले उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती उसका सिर मुंडवा दिया। 

सौंपे जाएं बाल- गार्जियन

उसकी मां ने बताया कि धार्मिक मनौती के कारण उसके बेटे के बाल लंबे थे। उसने शिक्षक द्वारा छात्र के बाल मुंडवाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि स्कूल को काटे गए बाल उन्हें सौंप देने चाहिए, क्योंकि यह धार्मिक मनौती को पूरा करने के लिए था। 

स्कूल प्रबंधन पर करेंगे अनुशासनात्मक कार्रवाई- गार्जियन

सूत्रों के अनुसार, विरोध प्रदर्शन कर रहे माता-पिता शिक्षक के खिलाफ स्कूल प्रबंधन द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के बाद वहां से चले गए। पुलिस ने कहा कि इस घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।

धार्मिक भावनाओं का नहीं रखा गया ख्याल

स्कूल प्रशासन ने कहा कि ड्रेस कोड सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है और लंबे बाल अनुशासन के खिलाफ हैं। हालांकि, टीचर के इस तरीके पर उन्होंने खेद भी जताया है। स्कूल पहुंचे अभिभावकों का कहना है कि यह कार्रवाई मानसिक उत्पीड़न के बराबर है और बच्चे और परिजनों की धार्मिक भावनाओं का ख्याल नहीं रखा गया। 

टीचर की हो रही आलोचना

वहीं,  यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कुछ लोग टीचर की कार्रवाई की आलोचना कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि स्कूलों में अनुशासन जरूरी है, लेकिन ऐसा कठोर तरीका गलत है। 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version