the raja saab- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@DIRECTOR_MARUTHI
OTT पर छाई 2026 की मेगा फ्लॉप।

‘आदिपुरुष’ से लेकर ‘सम्राट पृथ्वीराज’ तक, बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसी फिल्में रिलीज हुईं, जिन्हें मेकर्स ने बड़ी उम्मीदों के साथ भारी बजट में बनाया, लेकिन ये फिल्में दर्शकों को उतना अट्रैक्ट नहीं कर पाईं, जितनी की मेकर्स को उम्मीदें थीं। इससे पहले भी कई बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर चुकी हैं। 2026 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। 2026 की शुरुआत में सिनेमाघरों में एक मेगा बजट फिल्म रिलीज हुई, जिसे लेकर मेकर्स को उम्मीदें थीं कि ये बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई करेगी, लेकिन जैसे ही ये रिलीज हुई मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फिर गया। हम बात कर रहे हैं पोंगल के मौके पर रिलीज हुई ‘द राजा साब’ की, जिसमें पैन इंडिया स्टार प्रभास लीड रोल में हैं और उनके साथ संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार जैसे स्टार नजर आए।

बड़ी फ्लॉप रही द राजा साब

साउथ के सबसे बड़े स्टार्स में से एक प्रभास स्टारर ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर सुपरस्टार के फैंस में पहले तो जबरदस्त क्रेज देखने को मिला, इसके ट्रेलर को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लेकिन, जैसे ही फिल्म रिलीज हुई, देखने वालों ने अपना माथा पकड़ लिया। मेकर्स ने इस फिल्म पर 400 से 450 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनाया था और बॉक्स ऑफिस पर ये बड़ी डिजास्टर साबित हुई। फिल्म वर्ल्डवाइड 208 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई।

ओटीटी पर काट रही गदर

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप का ठप्पा लगने के बाद ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई। 6 फरवरी 2026 को द राजा साब ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई और करीब 1 महीने बाद, 6 मार्च को इसका हिंदी वर्जन रिलीज किया गया। खास बात तो ये है कि इसे ओटीटी पर दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप का ठप्पा लगवा चुकी ‘द राजा साब’ जियो हॉटस्टार पर धूम मचा रही है और ट्रेंडिंग लिस्ट में लगातार छाई हुई है।

फ्लॉप कहे जाने पर बिफर गए थे डायरेक्टर

हॉरर-कॉमेडी जॉनर वाली ‘द राजा साब’ की रिलीज के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर यूजर इसे फ्लॉप बताने लगे, जिस पर फिल्म के डायरेक्टर मारुती बिफर पड़े। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म को मिल रही तीखी प्रतिक्रियाओं पर रिएक्ट किया और कहा कि इसे ‘FLOP’ न कहें और तो और फिल्म के हाल का दोष भी दर्शकों के सिर मढ़ दिया। उनके अनुसार, दर्शकों ने त्योहार के माहौल में इसे बहुत ही हल्के मनोरंजन के तौर पर देखा, जबकि ये कई स्तरों पर बनी है और दर्शक इस फिल्म की गहराई को समझ नहीं पाए।

आईएमडीबी रेटिंग भी है निराशाजनक

फिल्म की रिलीज से पहले निर्देशक मारुति ने दावा किया था कि था कि ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे शानदार फिल्म होगी। उन्होंने साथ ही ये भी दावा किया था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ देगी। लेकिन, रिलीज होने पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। और तो और ‘द राजा साब’ को आईएमडीबी पर भी बेहद निराशाजनक रेटिंग मिली है। आईएमडीबी पर फिल्म को 10 में से सिर्फ 3.3 रेटिंग मिली है।

ये भी पढ़ेंः दूरदर्शन का 13 एपिसोड वाला सीरियल, बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर ने निभाया था लीड रोल, IMDb पर मिली है तगड़ी रेटिंग

राजपाल यादव के दामाद को देखा? लाइमलाइट से दूर रहते हैं पहली बेटी ज्योति के पति, 9 साल पहले सादगी से हुई थी शादी

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version