INDIA TV का SHE कॉन्क्लेव- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
INDIA TV का SHE कॉन्क्लेव

India TV की ओर से SHE कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर सैयद दरख्शां अंद्राबी, चेयरपर्सन J&K वक्फ बोर्ड, अनिका नजीर कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोफेशनल और रिसर्चर और जसिया अख्तर, जम्मू-कश्मीर महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन शामिल हुईं। अपने-अपने फील्ड की दिग्गज इन तीनों महिलाओं ने इंडिया टीवी के सवालों के जवाब दिए।

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में बोलते हुए डॉक्टर सैयद दरख्शां अंद्राबी ने कहा कि कश्मीर के हालात अब बहुत बदल गए हैं। जब उन्होंने कश्मीर में पढ़ाई की और राजनीति में कदम रखा था, तब हालात बहुत खराब थे। घाटी में अब महिलाओं के लिए हालात बहुत अच्छे हैं। अब स्कूल और कॉलेज जाना बहुत आसान है।

जम्मू-कश्मीर महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन जसिया अख्तर ने SHE कॉन्क्लेव में बोलते हुए कहा कि उनकी भी जर्नी बहुत संकट भरी रही है। उन्होंने साल 2006 की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार चार बंदूकधारियों ने उनका पीछा किया था। उनके पिता से बंदूकधारियों ने कहा था कि जसिया को मैं यहीं खत्म कर दूंगा।

जसिया ने कहा कि तब से लेकर अब तक कश्मीर के हालात बहुत बदल गए हैं। मैंने तब ही ठान लिया था कि मुझे आगे बढ़ना है। इसलिए मैं आज क्रिकेट में हूं और अपना सपना पूरा कर रही हूं। जसिया ने कहा कि उन्होंने 2012 में कश्मीर छोड़ दिया था। अन्य राज्यों से महिला क्रिकेट खेला। 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version