'SHE' कॉन्क्लेव में गौतमबुद्धनगर की DM मेधा रूपम और डॉ. मीनाक्षी वर्मा।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
‘SHE’ कॉन्क्लेव में गौतमबुद्धनगर की DM मेधा रूपम और डॉ. मीनाक्षी वर्मा।

India TV की ओर से SHE कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया,  जिसमें गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम और यूपी जीएसटी डिपार्टमेंट में कमर्शियल टैक्स ऑफिसर के पद पर सेवाएं दे रहीं डॉ मीनाक्षी वर्मा ने भाग लिया। गौतमबुद्धनगर की डीएम मेधा रूपम ने अपनी मुश्किलों पर बात करते हुए कहा कि पिछले दिनों मैं कई जिलों में पोस्टिंग हुई लेकिन समस्या हर जगह है, हालांकि अब हर जगह पर गांव में भी बेटियों को लेकर बदलाव आ रहा है। गांव-गांव की लड़की आगे बढ़ने का सपना देख रही है। मैं गर्व से कह सकती हूं कि यूपी की लड़कियां बहुत मेहनत कर रही हैं और वह देश में बहुत नाम करेंगीं। 

डॉ. मीनाक्षी वर्मा ने कहा कि सभी को लगता है महिला टेक्निकल बैकग्राउंड में ज्यादा काम नहीं कर सकती हैं। ऐसे में हमेशा हमें अपने आप को प्रूव करना पड़ता है कि हम हम भी बेहतर कर सकती हैं। लेकिन लाइफ में चैलेंज होना भी जरूरी है। मेधा रूपम ने मेल ईगो को लेकर कहा कि हर फील्ड में महिलाओं को आगे आना पड़ेगा। अगर हर जगह महिलाएं रहेंगी तो महिलाएं खुद ही सश्कत होंगी और ये समाज उनके लिए सुरक्षित होगा। यहां गौतमबुद्धनगर में हर जगह महिलाएं हैं। लोगों ने भी हमें बहुत स्नेह दिया है, जिसके लिए मैं आभारी भी हूं।

डॉ. मीनाक्षी वर्मा ने कहा कि फैमिली के सामने भी हमें खुद को प्रूव करना होता है। एक महिला पर बहुत ज्यादा जिम्मेदारी होती है। पहली लड़ाई तो घर से ही शुरू होती है। इसके बाद हम तैयारी करते हैं और खुद प्रूव करते हैं। जब रिजल्ट आता है, तब हमारी सोसायटी भी हमारे साथ हो जाती है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि महिला के जीवन में परिवार का सपोर्ट बहुत जरूरी है। परिवार के सपोर्ट के बीच में भी अगर आप किसी काम में जुट जाएंगीं तो सभी लोग आपको सपोर्ट करने लगते हैं। अगर आप दृढ़ शक्ति से लग जाएंगी तो आप सब कुछ पा सकती हैं। सबसे पहले तो खुद की हिचक होती है, उस बैरियर को तोड़ने की जरूरत है। 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version