Monalisa husband farman- India TV Hindi
Image Source : MONALISA INSTAGRAM
फरमान खान और मोनालिसा।

महाकुंभ में माला बेचने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा तो हर किसी को याद ही होगी, अब ये कंजी आंखों वाली लड़की एक्ट्रेस बन गई है। कई म्यूजिक वीडियो और चंद फिल्मों में काम करने के बाद अचानक ही इसकी जिंदगी में नया मोड़ आ गया है। मोनालिसा भोसले ने शादी कर ली है। परिवार के खिलाफ जाकर मोनालिसा ने केरल के एक मंदिर में शादी की। मोनालिसा ने पुलिस प्रोटेक्शन की भी मांग की। अब उनकी शादी सुर्खियों में बनी हुई है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर मोनालिसा की शादी किसके साथ हुई है, शख्स क्या करता है और दोनों की मुलाकात कैसे हुई? चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

कौन है मोनालिसा का पति?

मोनालिसा की अचानक हुई शादी के बाद हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर उनका पति कौन है? सामने आई जानकारी के अनुसार मोनालिसा के पति का नाम फरमान खान है। ये शख्स पेशे से खुद को एक्टर बताता है। सोशल मीडिया पर इसकी प्रोफाइल मौजूद है, जिसमें कई किरदारों के अनुसार सजा ये नजर आ रहा है। रजनीकांत के साथ भी फरमान की तस्वीर देखने को मिलेगी। ये शख्स मोनालिसा के साथ भी एक फिल्म में काम कर चुका है। इस मलयालम फिल्म का नाम ‘नागंमा’ है। साउथ और भोजपुरी की कई और फिल्मों में ये शख्स छोटे कैरेक्टर निभा चुका है। एजाज खान, पुनीत इस्सर, अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव जैसे सितारों संग इसकी तस्वीर है।

यहां देखें वीडियो

कैसे शुरू हई लव स्टोरी?

दोनों को 6 महीने पहले ही प्यार हुआ। इनकी मुलाकात भी केरल में ही हुई। ये उस दौरान की बात है जब मोनालिसा केरल गई थी। दरअसल केरल में मोनालिसा ने एक फिल्म साइन की थी, जिसका नाम ‘नागंमा’ है। इस फिल्म का फरमान भी हिस्सा था। दोनों बतौर कास्ट पहली बार मिले और फिल्म में काम करने के दौरान दोनों करीब आए। दोनों ने एक साथ फिल्म का प्रमोशन भी किया। दोनों ने एक साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जिसमें उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री और नजदीकियां दिखाई दे रही हैं। अक्टूबर 2025 में मिले मोनालिसा और फरमान अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। सामने आए वीडियो में फरमान बताया कि उन्हें मोनालिसा ने खुद प्रपोज किया, जिसके बाद बॉयफ्रेंड ने मना भी किया, लेकिन बाद में राजी हुए।

यहां देखें पोस्ट

मोनालिसा ने क्यों भाग कर की शादी

मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड फरमान के साथ तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचीं और पुलिस प्रोटेक्शन की मांग करने के बाद मंदिर में शादी की। मोनालिसा ने बताया कि उनके पिता इस शादी के खिलाफ हैं। इंदौर की रहने वाली मोनालिसा को उनके पिता किसी और से शादी के लिए मजबूर कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने फरमान के साथ भाग कर शादी करने का फैसला किया। फिल्म की शूटिंग के बीच उन्होंने शादी का मन बना लिया और फिर पुलिस की मदद से उनकी शादी अब हो चुकी हैं। दोनों हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। लाल साड़ी, मांग में सिंदूर लगाए मोनालिसा नजर आईं।

यहां देखें वीडियो

क्या है सनोज कुमार का कहना?

बता दें, मोनालिसा ने निर्देशक सनोज कुमार की फिल्म ‘स्टोरी ऑफ मणिपुर’ साइन की थी, जिसकी झलक हाल ही में सामने आई और जो जल्द रिलीज होने की कागार पर है। सनोज कुमार ही वो शख्स हैं, जिन्होंने पहली बार मोनालिसा को फिल्म में काम करने का मौका दिया था। सनोज का कहना है कि ये शादी बगावत नहीं बल्कि लव जिहाद हैं। उनका कहना है कि उनके खिलाफ साजिश की गई है और कई मुस्लिम लोगों ने उनसे बदला लेने के लिए मोनालिसा को निशाना बनाया है। उन्होंने ये भी कहा कि मोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग देने वाला शख्स इसमें मिला हुआ है।

ये भी पढ़ें:  पहले अटेंप्ट में UPSC क्रैक कर बनी IPS, फिर बॉलीवुड में मारी ग्लैमरस एंट्री, पर्दे पर छाएंगी लेडी सुपरकॉप, दिखी झलक

मलाइका अरोड़ा संग कोजी डांस के बाद उड़ी डेटिंग की अफवाहें, अब सोराब बेदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पुराना है रिश्ता

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version